28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर हलचल तेज, मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर एकनाथ शिंदे ने दिया ये बड़ा बयान

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद नई सरकार के गठन को लेकर कवायद शुरू है। बीजेपी इसे लेकर बैठक कर रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद देवेंद्र फडणवीस बड़ा ऐलान कर सकते हैं। इसी बीच शिवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे ने मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि अटकलें न लगाएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subhash Yadav

•

Updated: 30 Jun 2022, 12:20 PM IST

CM eknath_shinde.jpg

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे

मुंबई: महाराष्ट्र के सियासी लड़ाई में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे की कुर्सी चली गई है। यही कारण है कि बीजेपी की तरफ से सरकार बनाने की कवायद तेज है। देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में बीजेपी की बैठक चल रही है। इस बैठक के बाद हो सकता है फडणवीस बड़ा ऐलान करें। लेकिन इसी बीच मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अटकलें न लगाएं। वैसे उद्धव के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस का रास्ता साफ और बहुत आसान हो गया है।

एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा के साथ मंत्रिपद को लेकर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है। जल्द ही होगी। लेकिन तब तक मंत्रिपद को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें। खबरें है कि 1 या 2 जुलाई को फडणवीस सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने भी साफ कर दिया है कि देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे आगे कैसे करना है सब मिलकर तय करेंगे।

यह भी पढ़ें-Maharashtra Political Crisis: उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद बीजेपी की बैठक आज, देवेंद्र फडणवीस करेंगे बड़ी घोषणा

वहीं खबर है कि एकनाथ शिंदे आज मुंबई पहुंच रहे हैं। इस दौरा उनके साथ बागी और निर्दलीय विधायक भी रहेंगे। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बीजेपी की सागर बंगले में बैठक चल रही है। इस बैठक में महाराष्ट्र भाजपा प्रभारी सीटी रवि, पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, प्रवीण दरेकर सहित अन्य नेता पहुंचे है।

उद्धव ठाकरे के इस्तीफे पर महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता बालासाहेब थोरात ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उद्धव ठाकरे जी को विश्वास मत का सामना करना चाहिए था। लेकिन उन्होंने कैबिनेट बैठक की अंत में ही अपना विदाई भाषण दे दिया। वे सरल स्वभाव के संवेदनशील व्यक्ति हैं।