28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Political Crisis: उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद बीजेपी की बैठक आज, देवेंद्र फडणवीस करेंगे बड़ी घोषणा

महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा दे दिया है। उद्धव के इस्तीफे के बाद कयास लग रहे हैं कि बीजेपी अब महाराष्ट्र में सरकार बना सकती है। ऐसे में आज देवेंद्र फडणवीस बड़ी घोषणा करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subhash Yadav

•

Updated: 30 Jun 2022, 9:01 AM IST

Eknath Shinde-Devendra Fadnavis.jpg

Eknath Shinde-Devendra Fadnavis

मुंबई: महाराष्ट्र के सियासी संग्राम में बड़ा बदलाव हुआ है। फ्लोर टेस्ट से पहले ही उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उद्धव ने बुधवार देर रात राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंपा है। ऐसे में बीजेपी की तरफ से सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज सुबह 11 बजे देवेंद्र फडणवीस के घर कोर ग्रुप की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में सरकार बनाने को लेकर चर्चा होगी।

वहीं इससे पहले उद्धव के इस्तीफे के बाद भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि वह गुरुवार को महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम को लेकर अपने अगले कदम के बारे में बताएंगे। जबकि उद्धव के इस्तीफे के बाद मुंबई भाजपा ने भी ट्वीट कर कहा कि ये तो सिर्फ झांकी है, मुंबई महापालिका अभी बाकी है। इसका सीधा मतलब है कि बीजेपी राज्य में सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है और फिर उसकी नजर बीएमसी चुनाव पर भी है।

यह भी पढ़ें-Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार, देवेंद्र फडणवीस 1 जुलाई को ले सकते है सीएम पद की शपथ

महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम के बीच खबरें है कि देवेंद्र फडणवीस 1 या 2 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इससे पहले देर रात फडणवीस ने विधायकों के साथ बैठक की थी। बैठक में उन्होंने चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, आशीष शेलार, चंद्रशेखर बावनकुले, प्रवीण दरेकर, गिरीश महाजन के साथ चर्चा की।

दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे और बीजेपी विधायक नितेश राणे ने कहा कि फडणवीस हमेशा कहते थे कि वह सदन में लौटेंगे और अब समय आ गया है। वह महाराष्ट्र के सीएम के रूप में वापसी करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने एक बयान में कहा है कि देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे आगे की क्या रणनीति होने वाली है उसे तय करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग