scriptMaharashtra Politics: उद्धव को फिर झटका, ठाणे के बाद अब नवी मुंबई में 32 पूर्व पार्षदों ने एकनाथ शिंदे को दिया समर्थन | Maharashtra Politics: 32 Shiv Sena corporators of Navi Mumbai extended their support to Eknath Shinde | Patrika News

Maharashtra Politics: उद्धव को फिर झटका, ठाणे के बाद अब नवी मुंबई में 32 पूर्व पार्षदों ने एकनाथ शिंदे को दिया समर्थन

locationमुंबईPublished: Jul 08, 2022 09:15:12 am

Submitted by:

Subhash Yadav

महाराष्ट्र में शिवसेना के भीतर एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद से शुरू हुआ सियासी घमासान अभी थमा नहीं है। इसी कड़ी में उद्धव ठाकरे को फिर झटका लगा है। ठाणे के बाद अब नवी मुंबई के 32 पूर्व पार्षदों ने एकनाथ शिंदे को अपना समर्थन दिया है।

uddhav_thackeray_eknath.jpg

शिवसेना के 40, ठाकरे गुट के 14 विधायकों को नोटिस

मुंबई: महाराष्ट्र में विधायकों की बगावत के बाद अब निकायों में भी उद्धव ठाकरे को झटके लग रहे हैं। इसी कड़ी में ठाणे के बाद अब नवी मुंबई के 32 पूर्व पार्षदों ने सीएम एकनाथ शिंदे को अपना समर्थन दिया है। एक तरफ राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हो रही है। दूसरी ओर उद्धव ठाकरे को झटके लग रहे हैं।
ज्ञात हो कि नवी मुंबई के 32 पूर्व पार्षदों ने एकनाथ शिंदे का समर्थन किया है। इससे पहले गुरुवार को ठाणे नगर निगम के 67 में से 66 पार्षदों ने शिंदे गुट का दामन थामा था। नवी मुंबई के सभी पार्षदों ने सीएम आवास में मुलाकात के बाद यह फैसला लिया है। मौजूदा समय में ठाणे में उद्धव गुट का एक ही पार्षद बची हैं। जिनका नाम नंदिनी विचारे हैं जो लोकसभा में शिवसेना के व्हीप राजन विचारे की पत्नी हैं।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे को फिर लगा तगड़ा झटका, अब ठाणे नगर निगम के 67 में से 66 पार्षद शिंदे खेमे में हुए शामिल

https://twitter.com/ANI/status/1545309718167822336?ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं इससे भी शिवसेना के पूर्व सांसद आनंदराव अडसूल ने भी पार्टी को अलविदा कहते हुए इस्तीफा दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि वह भी शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। दूसरी तरफ बागी विधायकों के खेमें में शामिल गुलाबराव पाटिल ने पहले ही दावा किया है कि 12 शिवसेना के सांसद पाला बदल सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानपरिषद चुनाव नतीजों के बाद एकनाथ शिंदे के शिवसेना से बगावत करने के बाद उद्धव ठाकरे को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। शिंदे विधायकों के साथ पहले सूरत गए थे। फिर वे गुवाहाटी चले गए थे। महा विकास अघाड़ी के सरकार गिरते ही शिंदे भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बने हैं। जबकि देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो