मुंबई

Maharashtra Politics: शिवसेना नेता संजय राउत ने शिंदे सरकार को दी शुभकामनाएं, बीजेपी पर तंज कसते हुए कही ये बड़ी बात

महाराष्ट्र के नए सीएम के रूप में एकनाथ शिंदे ने शपथ ले ली है। जबकि बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। इसी बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने एकनाथ शिंदे सरकार को शुभकामनाएं दी है।

मुंबईJul 01, 2022 / 10:41 am

Subhash Yadav

Sanjay Raut

मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले एक सप्ताह से जारी सियासी घमासान एकनाथ शिंदे के सीएम पद की शपथ के साथ खत्म हो गया है। भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसी बीच ईडी के सामने आज शिवसेना नेता संजय राउत की पेशी है। इस दौरान राउत ने पत्रकारों से बात की है। उन्होंने राज्य की नई शिंदे सरकार को शुभकामनाएं दी है। वे बोले कि नई सरकार को जनता के लिए काम करना चाहिए।
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि आज मैं ईडी के पास जा रहा हूं। सभी जानते हैं कि यह पूरी तरह से सियासी है। केंद्रीय एजेंसी ने मुझे तलब किया है और मैं एक नागरिक होने के साथ-साथ सांसद भी हूं। इसलिए मैं ईडी के पास जाउंगा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए टूट-फुट की बात अब पुरानी हो गई है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra: ED के सामने आज पेश होंगे शिवसेना नेता संजय राउत, ट्वीट कर कही ये बात

https://twitter.com/ANI/status/1542727999480819712?ref_src=twsrc%5Etfw
राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में नई सरकार आई है। जो खेमा बना था उसके साथ भाजपा ने संधि की और गुट के नेता को सीएम बनाया है। देश में ऐसी घटनायें कई बार होती हैं ये कोई नई बात नहीं है। शिवसेना नेता ने कहा कि नई सरकार को शुभकामनाएं देता हूं।
संजय राउत ने कहा कि जब उद्धव ठाकरे की सरकार आई, तो वे पहले दिन से कह रहे थे कि वे उन्हें परेशान करेंगे। लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। हम इस सरकार को परेशान नहीं करेंगे, उन्हें जनता के लिए काम करना चाहिए। इससे पहले उद्धव ठाकरे ने बुधवार को सीएम पद से इस्तीफा दिया है। साथ ही उद्धव ने महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

Home / Mumbai / Maharashtra Politics: शिवसेना नेता संजय राउत ने शिंदे सरकार को दी शुभकामनाएं, बीजेपी पर तंज कसते हुए कही ये बड़ी बात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.