scriptMaharashtra: प्रियंका चतुर्वेदी की बड़ी भविष्यवाणी-गिर जाएगी शिंदे सरकार, फडणवीस पर भी साधा निशाना | Maharashtra:Shiv Sena MP Priyanka Chaturvedi Says Shinde Govt will collapse, Attacks on Devendra Fadnavis | Patrika News
मुंबई

Maharashtra: प्रियंका चतुर्वेदी की बड़ी भविष्यवाणी-गिर जाएगी शिंदे सरकार, फडणवीस पर भी साधा निशाना

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद भले ही मंत्रिमंडल का विस्तार 39 दिनों बाद हो गया है लेकिन सियासी घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच अब शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि शिंदे सरकार गिर जाएगी।

मुंबईAug 10, 2022 / 02:01 pm

Subhash Yadav

 Priyanka Chaturvedi Says Shinde Govt will collapse, Attacks on Devendra Fadnavis

प्रियंका चतुर्वेदी की बड़ी भविष्यवाणी कर फडणवीस पर साधा निशाना

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद से शुरू हुआ सियासी संग्राम अब तक जारी है। नई सरकार गठन के 39 दिनों बाद राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। इसी बीच शिवसेना आक्रामक नजर आ रही है। राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की शिंदे सरकार गिर जाएगी। साथ ही चतुर्वेदी ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा है।
ज्ञात हो कि शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भविष्यवाणी की है कि जल्द ही महाराष्ट्र की नई सरकार गिर जाएगी। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा है। चतुर्वेदी ने कहा कि केवल एक ही शिवसेना है और वह उद्धव ठाकरे के साथ है। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Cabinet Expansion: जानें शिंदे सरकार में कितने मराठा, ओबीसी को बनाया गया मंत्री, पढ़े पूरा जातीय समीकरण

गौर हो कि महाराष्ट्र में मंगलवार को शिंदे कैबिनेट का विस्तार किया गया है। जिसके तहत 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। इसमें शिंदे गुट से 9 और बीजेपी से 9 का समावेश है। इन 18 मंत्रियों में राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, सुरेश खाड़े, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, मंगल प्रभात लोढ़ा, तानाजी सावंत, रवींद्र चव्हाण, अब्दुल सत्तार, विजयकुमार गावित, गिरीश महाजन, गुलाबराव पाटिल, दादा भूसे, संजय राठौड, दीपक केसरकर, अतुल सावे, शंभूराज देसाई का समावेश है।
वहीं इससे पहले शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि शिंदे सरकार निश्चित रूप से गिर जाएगी। ठाकरे ने कहा था कि महाराष्ट्र में विश्वासघात मंजूर नहीं है, इसलिए इस सरकार का पतन होना तय है। आदित्य ने यह बयान सिंधुदुर्ग में शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया था। साथ ही उन्होंने शिंदे सरकार का ध्यान डर्टी पॉलिटिक्स पर होने का भी आरोप लगाया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो