मुंबई

Maharashtra: सपा विधायक अबू आजमी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुणे से दो आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र में सियासी संग्राम के बीच मुंबई से समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने दोनों को पुणे से पकड़ा है।

मुंबईJul 07, 2022 / 04:10 pm

Subhash Yadav

Abu Azmi

मुंबई: मुंबई से समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने यह कार्रवाई पुणे में की है। दरअसल सोमवार को अबू आजमी के निजी सहायक ने मुंबई पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें इसलिए धमकियां मिल रही हैं क्यों उनकी पार्टी ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलने का विरोध किया है।
ज्ञात हो कि औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलने के बाद से समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी लगातार विरोध कर रहे थे। जिसके बाद उन्हें फोन पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस थाने में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की गई थी। मुंबई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमे से एक आरोपी नासिक का बताया जा रहा है। पुलिस ने रात 1 बजे दोनों आरोपियों को पकड़ा है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे को फिर लगा तगड़ा झटका, अब ठाणे नगर निगम के 67 में से 66 पार्षद शिंदे खेमे में हुए शामिल

सपा विधायक अबू आजमी ने महा विकास अघाड़ी सरकार के औरंगाबाद और उस्मानानाबाद के नाम बदलने के फैसले की निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि मुस्लिम आरक्षण को नजरअंदाज किया गया। वे बोले थे कि हमारा सपोर्ट कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत है लेकिन अब महा विकास अघाड़ी सरकार भी वही कर रही है जो बीजेपी करती है।
गौरतलब है कि शिवसेना से एकनाथ शिंदे के बगावत करने के बाद उद्धव ठाकरे को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। लेकिन इस्तीफा देने से पहले उद्धव ठाकरे ने औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम बदलकर धराशिव करने को हरी झंडी दी थी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.