scriptMaharastra Voting : मुंबई में लीजेंड क्रिकेट स्टार sachin Tendulkar ने परिवार के साथ डाला वोट | Maharastra Voting : sachin Tendulkar cast his vote with family | Patrika News
मुंबई

Maharastra Voting : मुंबई में लीजेंड क्रिकेट स्टार sachin Tendulkar ने परिवार के साथ डाला वोट

मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर लिजेंड क्रिकेट स्टार और भारत रत्न सचिन तेंडुलकर ने सोमवार को अपने परिवार के साथ मुंबई में अपने बूथ पर जाकर वोट डाले। इनके साथ इनकी पत्नी अंजलि और बेटा अर्जुन साथ था। वोट के बाद तेंडुलकर की तस्वीर विभिन्न सोशल मीडिया पर शेयर हुई। इससे पहले सुबह से ही मुंबई समेत महाराष्ट्र के सभी जिलों में वोटिंग धीमी गति से शुरुआत हुई।

मुंबईOct 21, 2019 / 01:14 pm

Binod Pandey

Maharastra Voting : मुंबई में लीजेंड क्रिकेट स्टार sachin Tendulkar ने परिवार के साथ डाला वोट

Maharastra Voting : मुंबई में लीजेंड क्रिकेट स्टार sachin Tendulkar ने परिवार के साथ डाला वोट

मुंबई. मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर लिजेंड क्रिकेट स्टार और भारत रत्न सचिन तेंडुलकर ने सोमवार को अपने परिवार के साथ मुंबई में अपने बूथ पर जाकर वोट डाले। इनके साथ इनकी पत्नी अंजलि और बेटा अर्जुन साथ था। वोट के बाद तेंडुलकर की तस्वीर विभिन्न सोशल मीडिया पर शेयर हुई। इससे पहले सुबह से ही मुंबई समेत महाराष्ट्र के सभी जिलों में वोटिंग धीमी गति से शुरुआत हुई। मुंबई में फिल्म स्टार ने वोट डालने के बाद अपनी तस्वीरों को विभिन्न सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद यह वायरल होना शुरू हो गए। बड़े नेताओं ने भी अपने वोट डालने के बाद फोटो शेयर किए। यहां तक कि जितने भी उम्मीदवार जो चुनावी मैदान में हैं, उन्होंने भी अपने-अपने बूथों पर जाकर वोट डाले और तस्वीर शेयर की। कई प्रत्याशियों ने दूसरे प्रत्याशी के मतदान क्षेत्रों में जाकर वोट डाले। सुबह धीमी शुरुआत के बाद मतदान की गति दिन के 12 बजे के बाद बढऩी शुरू हुई। पिछले दो दिनों से बारिश के कारण महाराष्ट्र के चुनाव पर बारिश की छाया मंडरा रही थी, जो तड़के से साफ हो गई। मुंबई में भी पिछले दो दिनों से बादलनुमा मौसम और हल्की बूंदाबादी हो रही थी, लेकिन सोमवार की सुबह खुशनूमा रही। मानो लोकतंत्र के इस पर्व में कोई विघ्न डालना नहीं चाहती थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो