मुंबई

मुंबई में गोदाम में लगी भीषण आग, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, सामने आया वीडियो

Mumbai Reay Road Fire : मुंबई के रे रोड इलाके में एक गोदाम में आज भीषण आग लग गई। अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं।

मुंबईApr 18, 2024 / 11:42 am

Dinesh Dubey

Mumbai Fire News : मुंबई के रे रोड (Reay Road) इलाके में एक गोदाम में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) की पांच से अधिक गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि अभी आग बुझाने का काम जारी है। फ़िलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दक्षिण मुंबई के रे रोड इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग लगने की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। फायर ब्रिगेड की कई टीमें गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। घटना में बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आसमान में छाया धुएं का गुबार

बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है।

Hindi News / Mumbai / मुंबई में गोदाम में लगी भीषण आग, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, सामने आया वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.