scriptमौसम विभाग का फिर एलान 10 जून से हो सकती है बारिश | Meteorological Department's re-anouncement may take place from June 10 | Patrika News
मुंबई

मौसम विभाग का फिर एलान 10 जून से हो सकती है बारिश

अगले हफ्ते केरल में देगा मानसून दस्तक

मुंबईJun 01, 2019 / 05:40 pm

Devkumar Singodiya

10 जून से हो सकती है बारिश

10 जून से हो सकती है बारिश

मुंबई. मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार छह जून को मानसून केरल में दाखिल होगा। इसके लगभग एक सप्ताह बाद मानसून महाराष्ट्र में दाखिल हो सकता है। मानसून के महाराष्ट्र पहुंचने के दो से तीन दिन बाद मुंबई में बारिश शुरू होगी। इससे पहले जून के पहले सप्ताह के अंत में प्री मानसून की बारिश हो सकती है। इसका अर्थ है कि सूखे की मार झेल रहे महाराष्ट्र के लोगों को अभी 10 से 12 दिन और बारिश का इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विभाग की माने तो महाराष्ट्र में बारिश होने तक इस दौरान भीषण गर्मी पड़ेगी। पिछले कुछ दिनों से गर्मी की मार झेल रहे मुंबईकरों को अभी राहत नहीं मिलने जा रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि जब तक मानसून नहीं आता तब तक तापमान ऐसा ही बना रहेगा। इनका कहना है कि तापमान 34 से 35 के बीच बना रहेगा, पर आद्रता की मात्रा बहुत ज्यादा रहेगी। आद्रता की मात्रा ज्यादा होने के चलते लोगों को गर्मी ज्यादा महसूस होगी। मौसम पर नजर रखने वाली निजी संस्था स्काईमेट के अनुसान चार जून के आसपास केरल में और 10 जून के बाद मुंबई में मानसून आ सकता है।

Home / Mumbai / मौसम विभाग का फिर एलान 10 जून से हो सकती है बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो