scriptMaharashtra: शब-ए-बारात में बाहर नहीं निकले मुसलमान, घर में ही रह कर किया इबादत और न्याज-फातिहा | Mhaharashtra: Shab-e-Barat-Muslims's prays from home | Patrika News
मुंबई

Maharashtra: शब-ए-बारात में बाहर नहीं निकले मुसलमान, घर में ही रह कर किया इबादत और न्याज-फातिहा

शब-ए-बारात की रात मुसलमान (Muslim’s) कब्रिस्तान जाकर अपने पूर्वजों की कब्रों सहित मजारों आदि पर फातिहा पढ़ते हैं और रोशनी जलाते हैं। मुस्लिम धर्म के कुछ संप्रदाय मस्जिदों (Mosq) में रात भर कुरआन का पाठ और नमाज अदा करते हैं। इसके चलते तमाम रात गुलजार रहने वाली शहर की सड़कें और कब्रिस्तान में सन्नाटा पसरा रहा।

मुंबईApr 09, 2020 / 11:35 pm

Basant Mourya

Maharashtra: शब-ए-बारात में बाहर नहीं निकले मुसलमान, घर में ही रह कर किया इबादत और न्याज-फातिहा

Maharashtra: शब-ए-बारात में बाहर नहीं निकले मुसलमान, घर में ही रह कर किया इबादत और न्याज-फातिहा

भिवंडी. शब-ए-बारात का त्योहार मुसलमानों ने घरों में ही रह कर मनाया। क्योंकि कोरोना (Covid-19) वायरस के चलते भीड़-भाड़ न करने के लिए स्थानीय पुलिस (Bhiwandi Police) प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए सूर्यास्त से पहले शाम 7 बजे से दूसरे दिन सुबह 7 बजे तक शहर में 12 घंटे के लिए कफ्र्यू लगा दिया था। पुलिस उपायुक्त (DCP) राजकुमार शिंदे ने सभी मस्जिदों के मौलाना और ट्रस्टियों (Trustee’s) से कहा था कि शब-ए-बारात के दौरान मस्जिद, मदरसा (Madrasa) और मजार आदि में कोई कार्यक्रपम या जलसा नहीं आयोजित किया जाए। डीसीपी ने अनुरोध किया था कि घरों से ही मुसलमान भाई इबादत करें। इसके चलते मुसलमानों ने घर में ही 6 रकात विशेष नफील नमाज (Namaz) अदा करते हुए हलवा, शिरनी और खाना आदि फातिहा करा कर उसे गरीबों सहित अपने ईष्ट-मित्रों में तक्सीम किया।
मालूम हो कि शब-ए-बारात के त्योहार पर मुसलमान पूरी रात तिलावते कुरआन करने के साथ-साथ न्याज फातिहा कर उसे अपने पूर्वजों के नाम पर बख्शते हैं। इस दिन ज्यादातर मुसलमान कब्रिस्तान जाकर अपने पूर्वजों की कब्रों सहित मजारों आदि पर फातिहा पढ़ते हैं और रोशनी जलाते हैं। मुस्लिम धर्म के कुछ संप्रदाय मस्जिदों में रात भर कुरआन का पाठ और नमाज अदा करते हैं। लेकिन इस वर्ष कोरोना वायरस के चलते भीड़-भाड़ न होने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस प्रशासन ने शहर के 23 कब्रिस्तान सहित न्याज फातिहा की जगहों को सील कर दिया था। धर्मगुरुओं (Spritual Leader’s) ने भी आम मुसलमानों से मौके की नजाकत के साथ-साथ कानून का पालन करते हुए अपने घर पर ही नमाज, इबादत और तलावत करने की ताकीद की थी। इस कारण तमाम रात गुलजार रहने वाली शहर की सड़कें और कब्रिस्तान में सन्नाटा ही पसरा हुआ था।

Home / Mumbai / Maharashtra: शब-ए-बारात में बाहर नहीं निकले मुसलमान, घर में ही रह कर किया इबादत और न्याज-फातिहा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो