scriptकांग्रेस को जिताने में पकिस्तान कर रहा है मदद : गोयल | Minister piyush Goyal blames Pakistan to help Congress | Patrika News
मुंबई

कांग्रेस को जिताने में पकिस्तान कर रहा है मदद : गोयल

केन्द्रीय मंत्री की पत्रकार वार्ता

मुंबईApr 11, 2019 / 01:25 am

Nitin Bhal

कांग्रेस को जिताने में पकिस्तान कर रहा है मदद : गोयल

कांग्रेस को जिताने में पकिस्तान कर रहा है मदद : गोयल

मुंबई.कांग्रेस का हाथ पकिस्तान के साथ मिले होने का आरोप लगते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पकिस्तान हिन्दुस्तान के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी से डरता है ,इसीलिए वह भारत में कांग्रेस को जिताने के लिए बयान दे रहा है। कांग्रेसी भी पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री इमरान खान के बयानों का चुनाव में भरपूर उपयोग कर रहे हैं। इससे साफ़ हो रहा है कांग्रेस और पकिस्तान ने मोदी को गिराने के लिए हाथ मिलाया है। पीयूष ने कहा कि कांग्रेस की नरमी के चलते ही पकिस्तान के हौसले बुलंद थे, मुंबई में हुए आतंकी हमले में कांग्रेस सरकार ने पकिस्तान पर कार्रवाई नहीं की बल्कि हाथ पर हाथ धरे बैठे थे। कांग्रेस मजबूर ,लाचार और कमजोर सरकार थी। आज मोदी सरकार ने पकिस्तान को जिस प्रकार से जवाब दिया है। उससे उसके भीतर भारत के प्रति डर पैदा हो गया है। कांग्रेस देशभक्ति की तो बात ही ना करें ।अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने आतंकियों को बढ़ावा दिया है। राहुल गांधी के गुरु सैम पित्रौदा ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सवाल उपस्थित किया है। पित्रोदा ने जो कहा है वही बाते पकिस्तान कह रहा है। सैम की बाते सुनकर ही भाजपा पर राहुल आरोप लगा रहे हैं।
कांग्रेस नहीं चाहती राममंदिर

गोयल ने कहा कि राममंदिर बनाने के लिए भाजपा प्रयासरत है क्या कांग्रेस के लोग भी राम मंदिर का निर्माण चाहते हैं। यदि कांग्रेस राममंदिर चाहती है तो वे सहयोग करें और उनके नेता राममंदिर निर्माण के खिलाफ कोर्ट में केस लडऩा बंद करें। राममंदिर निर्माण के मार्ग में कांग्रेस के लोग ही बाधा डाल रहे हैं। कांग्रेस के नेता मंदिर में जाकर सिर्फ भक्ति का नाटक करते हैं।

Home / Mumbai / कांग्रेस को जिताने में पकिस्तान कर रहा है मदद : गोयल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो