scriptकोरोना वायरस के बीच मुंबई मनपा ने रास्तों का काम शुरू किया | Mumbai bmc started the road work amidst corona virus | Patrika News
मुंबई

कोरोना वायरस के बीच मुंबई मनपा ने रास्तों का काम शुरू किया

मुंबई मनपा की ओर से नालों की साफ सफाई के साथ साथ बरसात के पूर्व किए जाने वाले कार्य भी तेजी से जारी हैं। 207 रास्तों काम तेजी से किया जा रहा है। इसके तहत 95 रास्तों का काम बरसात के पहले पूरा किया जाएगा।

मुंबईApr 25, 2020 / 10:36 am

Dheeraj Singh

कोरोना वायरस के बीच मुंबई मनपा ने रास्तों का काम शुरू किया

कोरोना वायरस के बीच मुंबई मनपा ने रास्तों का काम शुरू किया

मुंबई. मुंबई मनपा की ओर से नालों की साफ सफाई के साथ साथ बरसात के पूर्व किए जाने वाले कार्य भी तेजी से जारी हैं। 207 रास्तों काम तेजी से किया जा रहा है। इसके तहत 95 रास्तों का काम बरसात के पहले पूरा किया जाएगा। रास्तों का काम करने के लिए अधिक से अधिक मशीनों के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। मनपा की ओर से काम करने वाले कर्मचारी और अधिकारियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाने के निर्देश का पालन सख्ती से करने को कहा गया है।

बता दें कि हर साल की भांति इस वर्ष भी मनपा बरसात के पहले रास्तों का काम कर रही है। कोरोना के कारण जिन विभागों में कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया है,उसका निर्णय बाद में लिया जाएगा। कुल 207 जगहों पर रास्तों का काम शुरू है। इसमें 35 शहर और 46 काम पूर्व उपनगरों के हैं। पश्चिम उपनगरों के 126 काम प्रगति पर है। इसके तहत अंधेरी घाटकोपर लिंक रोड, ‘जी दक्षिण’ विभाग के शंकरराव नरम मार्ग, घाटकोपर मानखुर्द लिंक रोड, बांद्रा पूर्व के हरिमंदिर मार्ग का समावेश है।

207 में से 95 काम करना है। जिसमें शहर के 33, पूर्व उपनगर के 24 और पश्चिम उपनगर के 38 सड़कों का काम है। साथ ही पहले के शुरू किए गए कामों के साथ कुल 279 काम बरसात के पहले अधिक से अधिक कर काम ‘मोटरेबल’ चरण तक किया जाएगा। ताकि बरसात के समय इन रास्तों का उपयोग किया जा सके। बाकी बचा काम बरसात के बाद किया जाएगा।

कोरोना की समस्या को देखते हुए सभी ठेकेदारों को पहले ही यह निर्देश दिया गया है कि सभी कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने का पालन कड़ाई से किया जाए। इसके अलावा अधिक से अधिक मशीनों का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है।

Home / Mumbai / कोरोना वायरस के बीच मुंबई मनपा ने रास्तों का काम शुरू किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो