पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पति की इस हरकत से इलाके में खलबली मच गई है। बदलापुर के खरवाई के काथोडवाड़ी इलाके में एक शख्स दारु पीकर अपने घर आया और उसनें पहले पत्नी के साथ झगड़ा किया। बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर हथौड़े से पत्नी पर हमला किया है। इस हमले में गंभीर रूप से घायल पत्नी को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया।
यह भी पढ़ें
Mumbai: प्रेमी ने 5 लाख देने से किया इनकार तो गुस्से में आई प्रेमिका ने बुला लिए बाउंसर, कर दिया ये बुरा हाल; जानें पूरा मामला
अस्पताल में सही समय पर पहुंचने के चलते डॉक्टरों ने महिला को बचा लिया। क्योंकि हमले के बाद खून काफी बह गया था। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना शुक्रवार देर रात हुई है। इस हमले में गिरफ्तार आरोपी का नाम गोरख भोईर बताया जा रहा है। वह बदलापुर के काथोडवाड़ी की बस्ती में रहता है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र में बीजेपी की अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रमुख सुल्ताना खान पर अटैक हुआ था। यह पूरी घटना पिछले रविवार को रात 11 बजे मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में हुई थी। दो अज्ञात शख्स ने उस समय हमला किया था जब वो अपने पति के साथ किसी डॉक्टर से मिलने जा रही थी।