मुंबई

Mumbai: अरब सागर में ONGC के हेलिकॉप्टर की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, हादसे में 4 लोगों की मौत

मुंबई में मंगलवार को ओएनजीसी का पवन हंस हेलिकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हेलिकॉप्टर में दो पायलट एवं सात यात्री सवार थे। हेलिकॉप्टर में सवार ओएनजीसी के तीन कर्मचारियों सहित चार की मौत हो गई है। यह हादसा मुंबई के ऑयल रिग सागर किरन के पास हुआ है।

मुंबईJun 28, 2022 / 06:28 pm

Siddharth

ONGC Chopper

मंगलवार को अरब सागर में ओएनजीसी रिग सागर किरण के पास एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। इस हेलिकॉप्टर में 2 पायलट समेत 9 लोग सवार थे। ओएनजीसी ने ट्वीट कर बताया कि 6 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। यह हादसा मुंबई के पश्चिम में ऑयल रिग सागर किरन के पास हुआ है। आपात लैंडिंग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ओएनजीसी के हेलिकॉप्टर ने ऑयल रिग सागर किरन के पास समुद्र से 60 नॉटिकल मील पश्चिम में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी मिलने पर तटरक्षक का जहाज घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया।
यह भी पढ़ें

Mumbai: लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, लगाया इमरजेंसी ब्रेक

इससे पहले ओएनजीसी के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक नौ में से छह लोगों को बचाया गया है। अन्य को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही हैं। हेलीकॉप्टर में ओएनजीसी के छह कर्मचारी सवार थे और एक व्यक्ति कंपनी के साथ काम करने वाले ठेकेदार से संबंधित था।
राहत एवं बचाव कार्य में शामिल होने के लिए मुंबई से एक और जहाजघटनास्थल पर भेजा गया। तटरक्षक के एयरक्राफ्ट ने समुद्र में लाइफ जैकेट गिराए। तटरक्षक बल नौसेना एवं ओएनजीसी के साथ संपर्क में था।
https://twitter.com/hashtag/ONGC?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
कोस्ट गार्ड के मुताबिक पायलट ने अपना संतुलन खो दिया था और हेलीकॉप्टर डीप कर गया जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है। 11.50 पर सूचना मिलते ही दमन से कॉस्ट गार्ड के एयरक्राफ्ट ने उडान भरी और 60 नर्तिकल माइल्स पर ओएनजीसी के क्रू मेंबर्स को लाइफक्रॉफ्ट ड्राप किया ताकि क्रू टीम को बचाया जा सके। ये एमआरसीसी द्वारा स्वीकृत अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा उपकरण हैं। बचाव प्रयासों में तटरक्षक बल ने नौसेना और ओएनजीसी के साथ समन्वय किया। तटरक्षक बल के ओएसवी मालवीय 16 को भी मौके पर भेजा गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.