scriptMumbai Fire : मुंबई के बांद्रा में आग, 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका | Mumbai Fire : Fire in Mumbai at Bandra, 100 people trapped on terrace | Patrika News
मुंबई

Mumbai Fire : मुंबई के बांद्रा में आग, 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका

फायर ब्रिगेड की 14 गाडिय़ां मौके पर मौजूद
मुंबई के बांद्रा में एमटीएनएल की बिल्डिंग में लगी आग

मुंबईJul 22, 2019 / 05:16 pm

Binod Pandey

patrika pic

Mumbai Fire : मुंबई के बांद्रा में आग, 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका

मुंबई. महानगर के पश्चिमी उपनगर बांद्रा स्थित एमटीएनएल बिल्डिंग में सोमवार को भीषण आग लगी है। नौ मंजिली बिल्डिंग की तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल पर यह आग लगी है। मिली जानकारी अनुसार एमटीएनएल के 100 कर्मचारी बिल्डिंग में फंसे हुए हैं। आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की 14 गाडिय़ां मौके पर मौजूद हैं।
आग बुझाने का काम जारी है। आग लगने के बाद बिल्डिंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास भी दमकल कर्मी कर रहे हैं। आग बुझाने के लिए मौके पर छह वाटर जेट टैंकर बुलाए गए हैं। आग लगने की वहज शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

विदित हो कि मुंबई में रविवार को ताज होटल के पास स्थित कुलाबा के चर्चिल चेंबर में आग लगी थी। आग में झुलसने से 54 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि झुलसे दो लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। फायर ब्रिगेड की 14 गाडिय़ां मौके पर मौजूद हैं

Home / Mumbai / Mumbai Fire : मुंबई के बांद्रा में आग, 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो