scriptMumbai News : आधुनिक तकनीक के सहयोग से अपराध पर लगाए लगाम : देशमुख | Mumbai News | Patrika News
मुंबई

Mumbai News : आधुनिक तकनीक के सहयोग से अपराध पर लगाए लगाम : देशमुख

पुणे पुलिस ने तैयार किया ट्रैकिंग आफ एक्सटर्निज ऐप, “एक्स्ट्रा” इस ऐप के जरिये बदमाशों को पुणे शहर में फिर से प्रवेश न करने देने और अपराधों को रोकने के लिए किया जाना है। बताया गया कि तैयार किये गए इस एप का क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है। यह ऐप आपराधिक कृत्य करने वाले निर्वासित अपराधियों को रोकने का मुख्य भूमिका निभाएगा।

मुंबईJul 26, 2020 / 12:19 pm

Binod Pandey

Mumbai News : आधुनिक तकनीक के सहयोग से अपराध पर लगाए लगाम : देशमुख

Mumbai News : आधुनिक तकनीक के सहयोग से अपराध पर लगाए लगाम : देशमुख

पुणे. गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को पूणे में पुलिस के उच्च अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि अपराध पर अंकुश पाने के लिए अब हमें आधुनिक तकनीक का उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर पुणे पुलिस द्वारा तैयार किए एक्सटर्निज ऐप कि देशमुख को जानकारी दी तथा इसके व्यवहारिक स्वरूप की चर्चा करते हुए बताया कि इस ऐप के जरिए आपराधिक घटनाओं को कारित करने वाले निर्वाचित अपराधियों पर सख्ती से नजर रखी जा सकेगी।
बैठक में कमिश्नर डॉ वैंकटेश, सह पुलिस उपायुक्त रविंद्र शिस्वे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ संजय शिंदे, रामनाथ पोकले, पुलिस उपायुक्त बच्चन सिंह, मितेश घट्टे ,जिला पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल एवं जिले के सभी बड़े पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान देशमुख ने कोरोना और उसके द्वारा बनी हुई स्थिति को लेकर भी समीक्षा की तथा निर्देशित किया कि जब भी कोरोना की चैन को तोडऩे के लिए प्रशासन जवानों का सहयोग मांगे तो उपलब्ध कराया जाए।
अपराधी शहर में नहीं कर पाएंगे प्रवेश

पुलिस उपायुक्त बच्चन सिंह ने निर्वासित अभियुक्तों के लिए पुणे सिटी पुलिस द्वारा बनाए गए”एक्स्ट्रा” (ट्रैकिंग ऑफ़ एक्सटर्नीज़) ऐप के बारे में जानकारी दी। “एक्स्ट्रा” इस ऐप के जरिये बदमाशो को पुणे शहर में फिर से प्रवेश न करने देने और अपराधों को रोकने के लिए किया जाना है। बताया गया कि तैयार किये गए इस एप का क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है। यह ऐप आपराधिक कृत्य करने वाले निर्वासित अपराधियों को रोकने का मुख्य भूमिका निभाएगा। इससे निर्वासन आदेश को सख्ती से लागू करना सुविधाजनक होगा। निर्वासित अपराधियों की निगरानी करना भी सुविधाजनक होगा।

Home / Mumbai / Mumbai News : आधुनिक तकनीक के सहयोग से अपराध पर लगाए लगाम : देशमुख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो