scriptट्रैफिक पुलिस ने बचाई महिला की जान | Mumbai News: Traffic Police saved a woman live | Patrika News
मुंबई

ट्रैफिक पुलिस ने बचाई महिला की जान

Mumbai News: खुदकुशी के लिए महिला ने वाशी पुल से खाड़ी में लगाई थी छलांग

मुंबईJul 24, 2019 / 12:23 am

Basant Mourya

Mumbai Pic

ट्रैफिक पुलिस ने बचाई महिला की जान

पत्रिका न्यूज नेटवर्क


नवी मुंबई. खुदकुशी की नीयत से वाशी पुल से खाड़ी में कूदी महिला को वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस ने बचा लिया। बिल्कुल फिल्मी अंदाज में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने महिला की जान बचाई। इसके बाद महिला को पुलिस को सौंप दिया गया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिरकार महिला खुदकुशी क्यों करना चाहती थी। वाशी खाड़ी पुल पर यह घटना मंगलवार शाम पांच बजे हुई।
मिली जानकारी के अनुसार वाशी यातायात पुलिस कार्यालय के पीछे की तरफ खाड़ी में कूद कर एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी सूर्यकांत बारसकर, शिवाजी बसरे, दर्शन म्हात्रे और वार्डन सचिन पवार महिला को बचाने के लिए आगे बढ़े। चारों पुलिस कर्मियों के संयुक्त प्रयास से महिला की जान बच गई। इसके बाद आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला को वाशी पुलिस के हवाले कर दिया गया।
———————————————–

Home / Mumbai / ट्रैफिक पुलिस ने बचाई महिला की जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो