scriptमुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, कांच से लदा ट्रक पलटा, 1 की मौत, 2 गंभीर | Mumbai-Pune Expressway Accident truck overturns 1 killed 2 injured | Patrika News
मुंबई

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, कांच से लदा ट्रक पलटा, 1 की मौत, 2 गंभीर

Maharashtra Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कांच से लदा ट्रक दूसरे ट्रक से टकराने के बाद पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर घायल हो गए।

मुंबईAug 03, 2023 / 08:29 pm

Dinesh Dubey

mumbai-pune_expressway_accident.jpg

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पलटी ट्रक

Mumbai-Pune Expressway Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को भीषण हादसा हुआ। मुंबई जाने वाले लेन पर बोरघाट पुलिस चौकी के पास आज दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त एक ट्रक में कांच लदा था, जो हादसे के बाद टूटकर व्यस्त हाईवे पर फैल गया। जिस वजह से कई घंटे तक एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार तड़के रायगढ़ जिले (Raigad) में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कांच से लदा ट्रक दूसरे ट्रक से टकराने के बाद पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर तौर पर घायल हो गए।
यह भी पढ़ें

Nitin Desai: हर एंगल से होगी नितिन देसाई की मौत की जांच, ND स्टूडियो पर फैसला जल्द- फडणवीस

एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद मुंबई जाने वाली लेन पर वाहनों की आवाजाही कुछ घंटों के लिए प्रभावित रही। हादसे के बाद सड़क पर बिखरे कांच व ट्रक को हटाने के लिए सुबह 5.30 से 8.30 बजे के बीच एक्सप्रेसवे बंद कर दिया गया। हालांकि मुंबई जाने वाली लेन सुबह साढ़े आठ बजे के बाद यातायात के लिए खोल दी गई, लेकिन ट्रैफिक की वजह से आवाजाही काफी धीमी रही।
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना तब हुई जब कांच का सामान ले जा रहा ट्रक खोपोली इलाके में (Khopoli) एक्सप्रेसवे पर पीछे से दूसरे ट्रक से टकरा गया। इसके बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने पीड़ितों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि कांच से लदे ट्रक के चालक सदानंद पाटिल (43) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Home / Mumbai / मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, कांच से लदा ट्रक पलटा, 1 की मौत, 2 गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो