scriptमुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने 6 गाड़ियों को मारी टक्कर, कई जख्मी | Mumbai-Pune Expressway horrific accident truck collided with 6 vehicles | Patrika News
मुंबई

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने 6 गाड़ियों को मारी टक्कर, कई जख्मी

Mumbai-Pune Expressway Accident: बीते सप्ताह मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक कार ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना ढेकू गांव के पास गुरुवार को करीब आधी रात में हुई।

मुंबईNov 25, 2022 / 11:57 am

Dinesh Dubey

Mumbai-Pune Expressway Accident News

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण दुर्घटना

Mumbai-Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) पर बोरघाट (Bhor Ghat) के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा (Accident) हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने 6 वाहनों को टक्कर मार दी। जिससे कई वाहनों को भारी नुकसान हुआ है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रायगढ़ जिले में खोपोली (Khopoli) के पास आज (25 नवंबर) तड़के एक्सप्रेसवे पर छह वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। एक हफ्ते पहले मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर एक भयानक हादसा हुआ था। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें

Maharashtra: हिंगोली में एंबुलेंस और डंपर की भिड़ंत, दो लोगों की मौत, 5 घायल

प्रारंभिक रिपोर्ट में पता चला है कि ट्रक के चालक ने नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण वह वाहनों से टकरा गया। पुलिस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच का रही है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल किया जा रहा है।
बीते सप्ताह मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक कार ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना ढेकू गांव के पास गुरुवार को करीब आधी रात में हुई।
खोपोली थाने के अधिकारी के अनुसार, कार पुणे से मुंबई जा रही थी जब उसने रात 12 बजे के आसपास ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। कार में नौ लोग सवार थे। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। जबकि चार महिलायें घायल हो गई।

Home / Mumbai / मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने 6 गाड़ियों को मारी टक्कर, कई जख्मी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो