मुंबई

Mumbai Rain: IMD की बड़ी भविष्यवाणी, मुंबई और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे भारी बारिश की संभावना

मुंबई और आसपास के इलाकों में आईएमडी ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मुंबई में अगले 24 घंटे भारी बारिश होने की संभावना हैं। इसके अलावा आईएमडी ने पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, बीड, लातूर, जालना, परभणी और महाराष्ट्र के कई अन्य क्षेत्रों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मुंबईJul 05, 2022 / 07:04 pm

Siddharth

Mumbai Rain

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश से निचले हिस्सों में जलभराव हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा ठाणे के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, बीड, लातूर, जालना, परभणी और महाराष्ट्र के कई अन्य क्षेत्रों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
एक सिविक अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटों में अलग-अलग इलाकों में बहुत भारी बारिश की आशंका है। शहर में मंगलवार सुबह आठ बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि में औसतन 95.81 मिमी बारिश हुई, जबकि इसी अवधि के दौरान पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में 115.09 मिमी और 116.73 मिमी बारिश दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें

High Tide Today in Mumbai: मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच हाई टाइड की चेतावनी, समुद्र में उठेगी 13 फीट तक ऊंची लहरें

भारी बारिश से न केवल सड़क यातायात बल्कि मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ा है। लोकल ट्रेने भी देरी से चल रही है। जगह-जगह पानी भरने की वजह से कई बेस्ट बसों के रूट भी बदलने पड़े है। पूरे महाराष्ट्र में बारिश से बुरा हाल हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में अगले कुछ दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ठाणे के मुंब्रा बाईपास के पास भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि महाराष्ट्र के अमरावती जिले के निचले इलाकों में पिंगलाई नदी में आए उफान ने तबाही मचा दी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में पानी घुस गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमरावती में नंदगांव में कमर तक पानी हो गया है। वहीं महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में निर्मला नदी में आई बाढ़ ने जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। निर्मला नदी में आई बाढ़ से 25 से ज्यादा गांवों का संपर्क आपस में टूट गया है।
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एनडीआरएफ की टीमों को तैनात कर दिया गया है, इसके साथ ही पनवेल, रत्नागिरी और पालघर में भी भारी बारिश ने लोगों की बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। दूसरी तरफ महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने बाढ़ की परिस्थितियों पर अपनी नजर बनाई हुई है, वो जिला कलेक्टरों से संपर्क बनाए हुए हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.