मुंबई

मुंबई में लौटेगी ठंड! कल से लुढ़केगा पारा, पढ़ें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

Mumbai Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में फिर से ठंड बढ़ने वाली है। मुंबई में 29 जनवरी के बाद और 2 फरवरी तक शीतलहर चलने (Mumbai Cold Wave) का अनुमान है।

मुंबईJan 28, 2023 / 07:07 pm

Dinesh Dubey

मुंबई में फिर बढ़ेगी ठंड!

Mumbai Pune Weather News: मुंबई में एक बार फिर ठंड का जोर बढ़ने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, थोड़ी राहत के बाद मुंबई में फिर से ठंड बढ़ने वाली है। आईएमडी पुणे (IMD Pune) में मौसम पूर्वानुमान (Mumbai Weather Forecast) विभाग के प्रमुख डॉ. अनुपम कश्यपी (Anupam Kashyapi) ने बताया कि मुंबई में 29 जनवरी के बाद और 2 फरवरी तक शीतलहर चलने (Mumbai Cold Wave) का अनुमान है। जबकि शहर के तापमान में 30 जनवरी से काफी गिरावट देखी जाएगी।
मौसम विभाग का अनुमान है कि पुणे में शीतलहर जैसे हालात होंगे, जबकि मुंबई का न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे जा सकता है। आने वाले दिनों में मुंबई और महाराष्ट्र के कई इलाकों में मौसम सामान्य से ज्यादा ठंडा महसूस किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें

मुंबई लोकल ट्रेन से टकराई क्रेन की हुक, मोटरमैन जख्मी, बाल-बाल बचे यात्री

मध्य महाराष्ट्र के पुणे में शीतलहर या शीत लहर जैसा परिदृश्य रहेगा। मुंबई में भी तापमान सामान्य न्यूनतम से नीचे गिरेगा। आईएमडी के अनुसार, 27 जनवरी के बाद राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ है, जिसके प्रभाव से दिन के तापमान व अधिकतम तापमान में भी कुछ कमी आने की संभावना है।
मौसम विभाग की भविष्यवाणियों के अनुसार, महाराष्ट्र के कई जिलों में 30 जनवरी से तापमान में काफी गिरावट आएगी। इस बीच, शनिवार को मुंबई का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अधिकांश जगहों पर “खराब” श्रेणी में रहा। तापमान में अचानक उतार-चढाव और समुद्र से आने वाली हवा की गति धीमी होने से अगले कुछ दिनों तक शहर में यह स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।

3 फरवरी तक मुंबई में ऐसा रहेगा मौसम का हाल-

बता दें कि 201 से 300 के बीच एक्यूआई को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है, जबकि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 को ‘संतोषजनक’ और 101 और 200 के बीच को ‘संतुलित’ (Moderate) माना जाता है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.