scriptMumbai crime News : मालाड में अनैतिक संबंध के शक में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार | Murder in malad : Husban Kill his Wife | Patrika News
मुंबई

Mumbai crime News : मालाड में अनैतिक संबंध के शक में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

सिद्धेश्वर नगर के दिनेश मोरे का पत्नी से पिछले लंबे समय से पारिवारिक तनाव चल रहा था। मोरे को शक था कि उसकी पत्नी किसी गैर व्यक्ति के साथ अनैतिक संबंध है। इसी बात को लेकर उसका आए दिन घर में झगड़ा भी होते रहता था।

मुंबईFeb 27, 2020 / 02:43 pm

Binod Pandey

Mumbai crime News : मालाड में अनैतिक संबंध के शक में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

Mumbai crime News : मालाड में अनैतिक संबंध के शक में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

मुंबई. मालाड (पूर्व) के सिद्धेश्वर नगर मे अनैतिक संबंध के शक में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना गुरुवार रात करीब दो बजे की है। कुरार विलेज पुलिस ने इस मामले मे पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तृत जानकारी के अनुसार सिद्धेश्वर नगर के दिनेश मोरे का पत्नी से पिछले लंबे समय से पारिवारिक तनाव चल रहा था। मोरे को शक था कि उसकी पत्नी किसी गैर व्यक्ति के साथ अनैतिक संबंध है। इसी बात को लेकर उसका आए दिन घर में झगड़ा भी होते रहता था।
Mumbai crime News : मालाड में अनैतिक संबंध के शक में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार
बुधवार व गुरुवार की मध्य रात्रि दिनेश धारदार कोयता से पत्नी पर वार कर लहू-लुहान कर दिया। शरीर से अधिक रक्तस्त्राव व घायल होने की वजह से उसकी मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और दिनेश को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त डी स्वामी, एसीपी चौहान व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बाबा साहेब सालुंखे की निगरानी में कुरार पुलिस की अपराध शाखा व इंस्पेक्टर धनेश साताडेकर आगे की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

Home / Mumbai / Mumbai crime News : मालाड में अनैतिक संबंध के शक में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो