मुंबई

कोचिंग क्लास में युवती से बलात्कार, आरोपी शिक्षक फरार

कोचिंग क्लास में युवती से बलात्कार, आरोपी शिक्षक फरार
– नवी मुंबई के खारघर में वारदात आई सामने – पार्ट टाइम काम करती थी पीडि़ता संस्थान में

मुंबईOct 17, 2019 / 03:24 pm

Nagmani Pandey

कोचिंग क्लास में युवती से बलात्कार, आरोपी शिक्षक फरार

मुंबई. नवी मुंबई के खारघर स्थित महेश ट्यूटोरियल क्लासेस में युवती से बलात्कार की संगीन वारदात सामने आई है। आरोप क्लासेज में पढ़ाने वाले एक शिक्षक पर लगा है। वहीं कोचिंग संस्थान के ही दूसरे शिक्षक ने भी युवती के साथ बलात्कार का प्रयास किया। खारघर पुलिस ने दोनों आरोपी शिक्षकों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया। पुलिस दोनों आरोपियों कोे गिरफ्तार करती, इससे पहले वे फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि कोचिंग संस्थान के शिक्षकों दिनेश जैन और अनूप शुक्ला के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया गया है। सेक्टर-12 स्थित इस शिक्षण संस्थान में पीड़ित युवती पार्ट टाइम नौकरी करती थी। परिवार को आर्थिक मदद मिले, इसके लिए वह कॉलेज में पढ़ाई के साथ दोपहर में नौकरी करती है।
जानकारी के अनुसार गत सप्ताह शाम करीब साढ़े सात बजे युवती क्लासेस से निकल गई। छाता वहीं भूल जाने पर वापस लौटी। इसी दौरान वहां कार्यरत शिक्षक दिनेश जैन ने दरवाजा बंद कर लड़की को धमकाया और बलात्कार किया। डर के मारे लड़की ने परिवार वालों को नहीं बताया। इस वारदात के चार दिन फिर शिक्षण संस्थान के दूसरे शिक्षक दिनेश शुक्ला ने भी बलात्कार करने की कोशिश की, पर नाकाम हो गया। इसके बाद युवती ने साहस जुटाकर परिजनों को दोनों घटनाओं के बारे में बताया। परिजन उसे लेकर खारघर पुलिस स्टेशन आए और एफअाइआर दर्ज कराई। पुलिस दोनों शिक्षकों की तलाश में जुटी है ।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.