scriptनवी मुंबई ONGC के उरण प्लांट में लगी आग, 5 लोगों की मौत, कई हुए घायल | navi mumbai ongc uran plant fire 5 dead | Patrika News
मुंबई

नवी मुंबई ONGC के उरण प्लांट में लगी आग, 5 लोगों की मौत, कई हुए घायल

नवी मुंबई ONGC के उरण प्लांट में लगी आग, 5 लोगों की मौत, कई हुए घायल
प्लांट में भीषण आग से मचा हाहाकार, शहर से दमकल की लगभग 25 गाड़ियां मौके पर मौजूद
 

मुंबईSep 03, 2019 / 11:31 am

Nagmani Pandey

नवी मुंबई  ONGC के उरण प्लांट में लगी आग, 5 लोगों की मौत, कई हुए घायल

नवी मुंबई ONGC के उरण प्लांट में लगी आग, 5 लोगों की मौत, कई हुए घायल

मुंबई । नवी मुंबई के उरण ONGC के गैस प्रोसेसिंग प्लांट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। ओएनजीसी के कोल्ड स्टोरेज में अचानक आग लगने से पांच लोगों की मौत तो आठ लोग घायल हो गए है | जिसमे चार सीआईएसएफ जवान और एक अग्निशमन अधिकारी का समावेश होने की जानकारी मिली है है | आग की लपटें काफी ऊपर तक उठीं और धुआं काफी दूर तक दिखाई देने लगा। आग सुबह करीब 7 बजे लगी। फिलहाल दमकल के कर्मचारी आग को बुझाने में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग ओएनजीसी के गैस प्रोसेसिंग प्लांट में लगी। कोल्ड स्टोरेज में दर्जनभर लोगों के फंसे होने की आशंका है | दमकल के कर्मचारियों को धुएं की वजह से आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस वक्त प्लांट में आग लगी उस समय जोरदार धमाके की आवाज सुनी दी थी। जानकारी के अनुसार प्लांट के आस-पास रहने वाले लोग गैस और आग फैलने के डर से घर छोड़कर दूर चले गए हैं। आपको बता दें कि ओएनजीसी का यह प्लांट घर-घर में एलपीजी गैर मुहैया कराता है।प्लांट में एलपीजी गैस के चलते आग लगातार बढ़ती जा रही है. फिलहाल प्लांट में गैस की प्रोसेसिंग रोक दी गई है. गैस की सप्लाई भी रोक दी गई है |

Home / Mumbai / नवी मुंबई ONGC के उरण प्लांट में लगी आग, 5 लोगों की मौत, कई हुए घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो