scriptNavratri 2022: Out of the 51 Shaktipeeths, a major Shaktipeeth is located in Maharashtra, this temple was built by two Asuras | Navratri 2022: 51 शक्तिपीठों में से महाराष्ट्र में स्थित है एक प्रमुख शक्तिपीठ, दो असुरों ने किया था इस मंदिर का निर्माण | Patrika News

Navratri 2022: 51 शक्तिपीठों में से महाराष्ट्र में स्थित है एक प्रमुख शक्तिपीठ, दो असुरों ने किया था इस मंदिर का निर्माण

locationमुंबईPublished: Sep 27, 2022 04:46:42 pm

आज नवरात्री का दूसरा दिन है। महाराष्ट्र में भी देवी के कई रूपों की पूजा होती है नवरात्रि के दौरान इन मंदिरों में दर्शनों के लिए भक्‍तों का तांता लगा रहता है। महाराष्ट्र में देवी को समर्पित कई मंदिर हैं, नवरात्रि उत्सव के दौरान, इन मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त आते हैं।

kolhapur_mahalaxmi_temple.jpg
Kolhapur Mahalaxmi Temple
आज नवरात्री का दूसरा दिन है। हिन्दू धर्म में शक्तिपीठ का विशेष महत्व है। हर शक्तिपीठ की अपनी एक कहानी है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर का महालक्ष्मी मंदिर यह दुनिया के 51 शक्तिपीठों में से एक प्रमुख शक्तिपीठ है। इस साल नवरात्र के अवसर पर यहां रोजाना 2 से 3 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। कोल्हापुर शहर में मौजूद यह शक्तिपीठ जम्बू द्वीपांतर्गत ‘शिव’ के इलाके में बसा हुआ है। देवी का यह मंदिर करीब 1700 से 1800 साल पुराना है। इस मंदिर में स्थित द्वारपालों की दो भव्य मूर्तियों को लेकर भी एक कहानी है। लोगों का कहना है कि ये मूर्तियां दो असुरों की हैं। पौराणिक कथा के मुताबिक, इन्ही असुरों ने सिर्फ एक रात में इस भव्य मंदिर का निर्माण किया था।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.