scriptनौसेना ने एक हजार से अधिक लोगो को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाए | navy save 1000 public in mumbai | Patrika News
मुंबई

नौसेना ने एक हजार से अधिक लोगो को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाए

मुंबई की सुरक्षा में नौसेना के जवान है सतर्क

मुंबईJul 02, 2019 / 07:00 pm

Nagmani Pandey

mumbai

नौसेना ने एक हजार से अधिक लोगो को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाए

मुंबई . लगातार तीन दिनों से हो रहे बरसात के कारण मुंबई मनपा के कई इलाकों में जलजमाव और बाढ़ जैसी परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय नौसेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। कुर्ला क्षेत्र में मीठी नदी के किनारे फंसे नागरिकों की सहायता के लिए भारतीय नौसेना की मदद मांगी गई थी। जिसके बाद नौसेना के जवानो ने राहत कार्य करते हुए एक हजार से अधिक लोगो को सुरक्षित स्थान पर पहुचाये |
भारतीय नैसेना के तरफ से दिए गए जानकारी अनुसार मुंबई मनपा द्वारा मदद करने का आवाहन किया गया था | जिसके बाद नेवी के जवानों को बरसात में राहत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है। इस निर्देश के बाद बिना देरी किए आईएनएस तानाजी और सामग्री संगठन (मटेरियल ऑर्गेनाइजेशन) की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं। राहत व बचाव कार्य में नौसेना के गोताखोर टीम भी शामिल हो गई है। आईएनएस तानाजी की टीम ने अत्यधिक जलभराव और पानी में बंद हो चुके वाहनों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। कुर्ला के क्रांति नगर, हलावपुल समेत कई निचले लाकों में रहने वालों के घरों में पानी भर गया है। नेवी के अधिकारियों ने इन इलाकों में रहने वाली महिलाओं और छोटे बच्चों के लिए लाइफबोट और लाइफ-जैकेट एवं अन्य सेफ्टी गियर की मदद से सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया। एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, नौसेना की टीमों के मदद से एक हजार से अधिक लोगो को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया |

Home / Mumbai / नौसेना ने एक हजार से अधिक लोगो को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो