scriptकांग्रेस, मनसे, शिवसेना ने किया किसानों के पैदल मार्च का समर्थन, महाराष्ट्र सरकार को हुआ सरदर्द | Opposition Parties Gave Support To The Farmers' Pedal March | Patrika News
मुंबई

कांग्रेस, मनसे, शिवसेना ने किया किसानों के पैदल मार्च का समर्थन, महाराष्ट्र सरकार को हुआ सरदर्द

इस आंदोलन का सबसे पहले समर्थन शिवसेना ने किया था और अब इसमें कांग्रेस और मनसे भी शामिल है।

मुंबईMar 11, 2018 / 06:39 pm

Prateek

maharashtra farmers

maharashtra farmers

सम्पूर्ण कर्जमाफी और अन्य मांगों के साथ मुंबई की तरफ बढ़ रहा किसानों का काफिला सूबे की सरकार के लिए सरदर्द बन सकता है। इस पैदल मार्च का नेतृत्व कर रहे संघटन ने 12 मार्च को किसानों के मुंबई पहुचने की आशंका जताई हैंं। सभी किसान मुंबई पहुचकर विधानसभा का घेराव करने वाले हैं। किसानों के इस आंदोलन का कई राजनीतिक पार्टियों ने समर्थन किया है। इस आंदोलन का सबसे पहले समर्थन शिवसेना ने किया था और अब इसमें कांग्रेस और मनसे भी शामिल है।

फडनवीस को अपने अडिय़ल रवैये को छोडऩा चाहिए: अशोक चव्हाण

किसानों के महामोर्चा को कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों ने भी समर्थन किया है। सरकार विरोधी किसानों के इस पैदल मार्च का समर्थन करते हुए अशोक चव्हाण ने कहा कि राज्य के सीएम फडनवीस को अपने अडिय़ल रवैये को छोडऩा चाहिए और राज्य के किसानों से चर्चा कर उनकी मांगों को मानना चाहिए। सरकार की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने भी किसानों की मांगों को लेकर फडनवीस सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने का आह्वान किया है।

बीजेपी सरकार को किसानों का हक नहीं मारना चाहिए: राठ ठाकरे

महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन है, लेकिन फिर भी उद्धव ठाकरे की सेना किसानों के मुद्दे पर फडनवीस सरकार का घेराव करती रही है। साथ ही महाराष्ट्र नवनिर्माणसेना अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी किसान आंदोलन को अपना समर्थन दे दिया है।महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने रविवार शाम सायन के सोमैय्या ग्राउंड में मार्च में शामिल किसानों के साथ मुलाकात की। राठ ठाकरे ने कहा कि राज्य की बीजेपी सरकार को किसानों का हक नहीं मारना चाहिए और उन्हें जल्द से जल्द कर्जमाफी समेत अन्य आवश्यक मांगों को पूरा करना चाहिए।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के किसान नासिक से मुंबई के लिए पैदल मार्च करते हुए रवाना हुए थे। किसानों का यह काफिला 12 मार्च को मुंबई पहुंचेगा और अपनी मांगे मनवाने के लिए विधानसभा का घेराव करेगा।

Home / Mumbai / कांग्रेस, मनसे, शिवसेना ने किया किसानों के पैदल मार्च का समर्थन, महाराष्ट्र सरकार को हुआ सरदर्द

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो