script…नहीं तो 5 को जल समाधि-राजू शेट्टी | ...otherwise the 5th to Jal Samadhi - Raju Shetty | Patrika News
मुंबई

…नहीं तो 5 को जल समाधि-राजू शेट्टी

बाढ़ पीडि़तों को जल्द आर्थिक सहायता दे सरकार

मुंबईSep 01, 2021 / 07:21 pm

Chandra Prakash sain

किसान नेता ने शुरू की पंच गंगा यात्रा

किसान नेता ने शुरू की पंच गंगा यात्रा

मुंबई. कोरोना संकट के बीच मराठा और ओबीसी आरक्षण की सियासत में फंसी महाराष्ट्र पर बाढ़ प्रभावितों को आर्थिक मदद देने का दबाव बढ़ गया है। किसान नेता राजू शेट्टी ने बुधवार को चेतावनी दी कि सरकार वादे के मुताबिक यथाशीघ्र सहायता दे, नहीं तो पांच सितंबर को किसानों के साथ जल समाधि लेंगे। स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के नेता शेट्टी ने बुधवार से पंचगंगा यात्रा शुरू की। इसमें सैकड़ों किसान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के लिए नई गाड़ी खरीदने के लिए सरकार के पास पैसे हैं। मंत्रियों के बंगले की साज-सज्जा पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे। बाढ़ में सब कुछ गंवा चुके किसानों को सरकार खाली तिजोरी दिखा रही है। बाढ़ प्रभावितों की मदद को लेकर शेट्टी 23 अगस्त को धरना भी दे चुके हैं। बाढ़ से सांगली और कोल्हापुर के किसानों का भारी नुकसान हुआ है। खेत में तैयार फसल बर्बाद हो गई। कई घर ध्वस्त हो गए। खाने-रहने का ठिकाना न होने से लोग परेशान हैं। शेट्टी ने कहा कि 2019 के सरकारी फैसले के मुताबिक बाढ़ पीडि़तों को राहत मिलनी चाहिए।

Home / Mumbai / …नहीं तो 5 को जल समाधि-राजू शेट्टी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो