scriptPublic Holiday: वोट डालने के लिए 20 मई को मिलेगी ‘पेड लीव’, प्रशासन ने जारी किया आदेश | Paid leave for government private firm employees on voting day 20th May Lok Sabha Elections 2024 | Patrika News
मुंबई

Public Holiday: वोट डालने के लिए 20 मई को मिलेगी ‘पेड लीव’, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Public Holiday For Voting : जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के दिन 20 मई को ‘पेड लीव’ देने का निर्देश दिया है।

मुंबईMay 13, 2024 / 01:41 pm

Dinesh Dubey

Public Holiday for Voting
Paid Leave For Voting Day : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के चौथे चरण में महाराष्ट्र की 11 सीटों पर मतदान हो रहा है। दोपहर 1 बजे तक के मतदान के आंकड़ों की बात करें तो महाराष्ट्र में 30.85 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य में सुबह से ही मतदान की रफ्तार धीमी रही है। इस बीच जिला प्रशासन ने 20 मई को मतदान के दिन ‘पेड लीव’ की घोषणा की है। यानी वोट डालने के लिए छुट्टी लेने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों की सैलरी नहीं कटेगी।

यह भी पढ़ें

फिर पांव पसार रहा कोरोना! नए वैरिएंट के यहां मिले 91 मरीज, बड़े शहरों में सबसे ज्यादा खतरा

ठाणे के जिला कलेक्टर और चुनाव अधिकारी अशोक शिंगारे ने सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी कार्यालयों को 20 मई को एक दिन की सवैतनिक छुट्टी (Paid Leave) घोषित करने का निर्देश दिया है। जिससे उनके कर्मचारी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सके।

अधिकारियों ने बताया कि यह घोषणा जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135 बी को लागू करते हुए की गई है। 20 मई को ठाणे जिले की तीनों संसदीय सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।
लोकसभा चुनाव के पहले तीन चरणों में राज्य की 48 सीट में से 24 पर मतदान हो चुका है। जबकि चौथे चरण में 11 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इसके बाद पांचवें चरण में राज्य की 13 सीटों पर अंतिम दौर का मतदान 20 मई को होगा। जिसमें मुंबई और ठाणे की सभी 9 लोकसभा सीटें शामिल है।
आम चुनाव के पांचवें और राज्य में आखिरी दौर के चुनाव में 13 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होगा, जिनमें उत्तर महाराष्ट्र की धुले, डिंडोरी, नासिक और पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ- वेस्ट, मुंबई नॉर्थ-ईस्ट, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, मुंबई साउथ सेंट्रल और मुंबई साउथ निर्वाचन क्षेत्र शामिल है।
महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में बीजेपी प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व वकील उज्ज्वल निकम और कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ जैसे प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर होगी।

Hindi News/ Mumbai / Public Holiday: वोट डालने के लिए 20 मई को मिलेगी ‘पेड लीव’, प्रशासन ने जारी किया आदेश

ट्रेंडिंग वीडियो