scriptदेश में पहली बार: मुंबई के लोगों को मिलेगी भारी बारिश-बाढ़ की अग्रिम सूचना | People of Mumbai will get advance information of heavy rains and flood | Patrika News
मुंबई

देश में पहली बार: मुंबई के लोगों को मिलेगी भारी बारिश-बाढ़ की अग्रिम सूचना

डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग के सहयोग में बीएमसी की पहल
6 से 72 घंटे पहले जारी होगी चेतावनी

मुंबईMay 25, 2022 / 01:08 am

Devkumar Singodiya

देश में पहली बार: मुंबई के लोगों को मिलेगी भारी बारिश-बाढ़ की अग्रिम सूचना

देश में पहली बार: मुंबई के लोगों को मिलेगी भारी बारिश-बाढ़ की अग्रिम सूचना

मुंबई. जेठ की चिलचिलाती धूप के बीच केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में मानसून से मुकाबले की तैयारी शुरू है। अगले कुछ दिनों में प्री-मानसून बारिश के आसार के बीच आर्थिक राजधानी भी पीछे नहीं है। मुंबई में रहने वाले लोगों को इस साल भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी 6 से 72 घंटे पहले मिलेगी। आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग में मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) खास ऐप शुरू करेगी। बीएमसी अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे बारिश के दौरान आम लोगों की दिक्कतें कम होंगी। मौसम का मिजाज भांपते हुए लोग सावधानी बरत सकते हैं। मुंबई देश का पहला शहर है, जहां समय रहते लोगों को बाढ़ की संभावना से आगाह किया जाएगा।

बाढ़ चेतावनी प्रणाली मुंबई में दो साल पहले से काम कर रही है। अभी तक यह व्यवस्था आपदा प्रबंधन विभाग के पास थी। आम लोगों को अग्रिम सूचना नहीं मिलती थी। बीएमसी के मानसून ऐप के माध्यम से शहर के 60 ठिकानों पर बारिश और समुद्र में हाइटाइड की सूचना हर 15 मिनट पर मिलती थी। इसी ऐप पर अब बाढ़ की चेतावनी भी मिलेगी।

 

कहां भरा कितना पानी
ऐप के माध्यम से जलभराव वाले इलाकों की न सिर्फ जानकारी मिलेगी बल्कि यह भी पता चलेगा कि पानी कितना भरा है। जून से पहले यह ऐप एक्टिवेट कर दिया जाएगा। मनपा अधिकारियों ने कहा कि मुंबई जैसे शहर के लिए 100 प्रतिशत सही आंकलन नहीं किया जा सकता। हम मान कर चल रहे कि आंकलन 35 प्रतिशत तक गलत हो सकता है।

 

एनसीसीआर ने तैयार किया
मुंबई के लिए यह सिस्टम नेशनल सेंटर फॉर कोस्टल रिसर्च (चेन्नई) ने तैयार किया है। भारतीय मौसम विभाग और नेशनल सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्टिंग व इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी के आंकड़े इसमें शामिल किए गए हैं।

Home / Mumbai / देश में पहली बार: मुंबई के लोगों को मिलेगी भारी बारिश-बाढ़ की अग्रिम सूचना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो