scriptप्रवीण गायकवाड़ ने थामा कांग्रेस का हाथ | Pravin Gaikwad of sambhaji Brigade joined congress in Mumbai | Patrika News
मुंबई

प्रवीण गायकवाड़ ने थामा कांग्रेस का हाथ

संभाजी ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को पुणे से मिल सकता है टिकट

मुंबईMar 30, 2019 / 09:50 pm

Nitin Bhal

प्रवीण गायकवाड़ ने थामा कांग्रेस का हाथ

प्रवीण गायकवाड़ ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुंबई. मराठा संगठन संभाजी ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण गायकवाड़ ने शनिवार को कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खडग़े, महासचिव केसी वेणुगोपाल व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण की मौजूदगी में समर्थकों सहित कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस गायकवाड़ को पुणे से उम्मीदवार बना सकती है। इस मौके पर निरीक्षक मधुसूदन मिस्त्री, महासचिव मुकुल वासनिक, सह-प्रभारी आशीष दुआ, सोनल पटेल, संपत कुमार, बीएम संदीप, सुशील कुमार शिंदे, राधाकृष्ण विखे पाटील, पृथ्वीराज चव्हाण, राजीव सातव, बालासाहेब थोरात, हर्षवर्धन पाटील, सुरेश शेट्टी, अमरीश पटेल, नसीम खान, रजनीताई पाटील, कृपाशंकर सिंह समेत बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय तिलक भवन में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि रावेर सीट से उल्हास पाटील को टिकट दिया गया है। पुणे से उम्मीदवारी पर उन्होंने पत्ते नहीं खोले। सूत्रों के मुताबिक पार्टी आलाकमान की मंजूरी मिलने के बाद पुणे सीट के लिए कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी।
‘मोदी की 100 गलतियां’ किताब का विमोचन

प्रदेश कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ‘मोदी की 100 गलतियां’ नामक किताब का विमोचन किया। इसमें मोदी को महाभारत का शिशुपाल बताया गया है। कांग्रेस का कहना है कि शिशुपाल की मां ने कृष्ण से कहा था कि वे उसके बेटे की 100 गलतियां माफ कर दें। किताब में सारी गलतियों को कॉर्टून के माध्यम से दिखाया गया है, जिसमें पहली गलती राफेल सौदा बताई गई है। जीएसटी और नोटबंदी को भी इसमें शामिल किया गया है। कांग्रेस प्रभारी खडग़े ने कहा कि इस किताब के माध्यम से लोगों को मोदी की नाकामियों के बारे बताया जाएगा।

Home / Mumbai / प्रवीण गायकवाड़ ने थामा कांग्रेस का हाथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो