मुंबई

Pune: वेब सीरीज की ऐक्‍ट्रेस पुणे में हुई गिरफ्तार, महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने का आरोप

पुणे पुलिस ने वेब सीरीज में काम करने वाली मसहूर अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है। अभिनेत्री पर आरोप है कि उन्होंने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी से मारपीट की और उन्हें दांत से काट लिया।

मुंबईJul 03, 2022 / 07:39 pm

Siddharth

Crime

पुणे पुलिस ने कई वेब सीरीज में काम कर चुकी एक मसहूर अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया है। इस अभिनेत्री पर ड्यूटी पर मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी को दांत से कटाने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस घटना में घायल हुई पुलिसकर्मी का नाम परवीन शेख बताया जा रहा है। पुलिसकर्मी की श‍िकायत पर पुणे पुलिस थाने में अभिनेत्री के ख‍िलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परवीन शेख पु‍णे सिटी पुलिस के दामिनी स्क्वॉड टीम का हिस्सा है। बता दें कि अभिनेत्री मुंबई के अंधेरी इलाके में रहती हैं। हालांकि, अभिनेत्री मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली बताई जा रही हैं। इस मामले में पुणे पुलिस ने अभिनेत्री के नाम का खुलासा नहीं किया है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra: आरटीआई एक्ट का गलत फायदा उठाकर रंगदारी वसूलने के आरोप में 23 गिरफ्तार, पुलिस ने खोले बड़े राज

पुणे पुलिस ने बताया की अभिनेत्री कई बड़े वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं और इस दौरान अभिनेत्री पुणे में काम के सिलसिले में आई थीं। अभिनेत्री ने वडगाव शेरी इलाके में एक होटल की ऑनलाइन बुकिंग की थी। लेकिन जब वह होटल पहुंचीं तो उसे मन के मुताबिक सुविधा नहीं मिली। ऐसे में अभिनेत्री ने होटल वालों ने अपने पैसे वापस मांगे। इस बीच अभिनेत्री और होटल स्‍टाफ के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद होटल वालों ने पुलिस को शुक्रवार दोपहर 1:25 बजे घटना की सूचना दे दी।
सूचना मिलते ही पुणे पुलिस की दामिनी स्‍क्‍वॉड मौके पर पहुंच गई और मामले को ठंडा करने की कोश‍िश की, लेकिन इसी दौरान अभिनेत्री का गुस्‍सा बढ़ गया। कथ‍ित तौर पर अभिनेत्री ने महिला पुलिसकर्मी परवीन शेख के साथ मारपीट की और उनके हाथ पर दांत से काट लिया।
अभिनेत्री के इस बदतमीजी पर पुलिस ने उसे तत्‍काल हिरासत में ले लिया। इसके बाद अभिनेत्री के ख‍िलाफ आईपीसी की धारा 353 (सरकारी काम में बाधा पहुंचाने), धारा 332, 427 और 504 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। सब इंस्‍पेक्‍टर मंजुशा मुलुक इस मामले की जांच कर रही हैं।

Hindi News / Mumbai / Pune: वेब सीरीज की ऐक्‍ट्रेस पुणे में हुई गिरफ्तार, महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने का आरोप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.