scriptरेल मंत्री ने कसा कांग्रेस पर तंज, मनमोहन सिंह को बताया मजबूर प्रधानमंत्री | Railway Minister Piyush Goyal says that Manmohan was helpless PM | Patrika News
मुंबई

रेल मंत्री ने कसा कांग्रेस पर तंज, मनमोहन सिंह को बताया मजबूर प्रधानमंत्री

गोयल ने कहा कि हाल ही में मैंने दो फिल्में देखीं…

मुंबईJan 19, 2019 / 09:44 pm

Prateek

(मुंबई): रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मनमोहन सिंह को मजबूर प्रधानमंत्री बताने वाला बयान देकर एक और विवाद खड़ा कर दिया। गोयल ने कहा कि हाल ही में मैंने दो फिल्में देखीं, एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर और उरी। एक में मजबूर प्रधानमंत्री था, दूसरे में मजबूत प्रधानमंत्री। उन्होंने कहा कि इसमें से एक बिना किसी निर्णय के अधिकार वाला लाचार प्रधानमंत्री है, दूसरा मजबूती से देश को आगे ले जाने वाला। एक कमजोर सिस्टम का नेतृत्व करता है और दूसरा मजबूत का।


रेल मंत्री ने कहा कि मैं मणिकर्णिका फिल्म का इंतजार कर रहा हूं। रेल मंत्री ने कहा मैं फिल्में देखता हूं। महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी के आपसी मनमुटाव की जोरदार चर्चा है लेकिन, रेल मंत्री ने बीजेपी-शिवसेना को महाराष्ट्र का डबल इंजन बताते हुए कहा कि हम मिलकर महाराष्ट्र की प्रगति के लिए कार्य कर रहे हैं। आने वाले दिनों में हम इस प्रगति को और तेज करेंगे। रेल मंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज को दुनिया का सबसे अच्छा प्रशासक बताया।

 

उन्होंने शिवाजी के आदर्शों पर बोलते हुए कहा कि शिवाजी ने हमें शासन प्रशासन सिखाया। उन्होंने अन्याय के विरोध में खड़े होकर लडऩा सिखाया। शिवाजी ने हमें सिखाया कि पहले मातृभूमि, इसके बाद सब कुछ।

 

मुंबई को दिए 75 हजार करोड़

रेल मंत्री ने कहा कि हमने पिछले पांच वर्षों में मुंबई रेलवे को 75 हजार करोड़ रुपए दिए। गोयल ने कहा कि जहां तक मुझे पता है कि इससे पहले कभी भी मुंबई रेलवे को यह नहीं मिला। मैं समझता हूं कि पिछले 50 वर्षों को जोड़ भी दिया जाएं, तो इतना बड़ा बजट कभी मुंबई को नहीं मिला। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर लहतारे तिरंगे को देखते हुए रेल मंत्री ने कहा कि हमने देश के 100 स्टेशनों पर इस तरह से तिरंगा लहराने का कार्य किया है।

Home / Mumbai / रेल मंत्री ने कसा कांग्रेस पर तंज, मनमोहन सिंह को बताया मजबूर प्रधानमंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो