scriptआरपीएफ ने पकड़ा 14 लाख का 550 किलो गुटखा | RPF caught 550 kg gutkha of 14 lakhs | Patrika News
मुंबई

आरपीएफ ने पकड़ा 14 लाख का 550 किलो गुटखा

जीआरपी कर रही जांच, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं

मुंबईAug 23, 2019 / 02:45 pm

Arun lal Yadav

आरपीएफ ने पकड़ा 14 लाख का 550 किलो गुटखा

आरपीएफ ने पकड़ा 14 लाख का 550 किलो गुटखा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुंबई. वेस्टर्न रेलवे आरपीएफ ने बुधवार को गुजरात मेल (12902) से अवैध रूप से लाए गए 550 किलो गुटखा जब्त किया है। इसकी कीमत लगभग 14 लाख बताई जा रही है। इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। रेलवे पुलिस (जीआरपी) मामले की जांच कर रही है।
आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त क्षितिज गुरव ने बताया कि हमें पहले सूचना मिली थी कि कुछ लोग ट्रेन से अवैध सामान मुंबई पहुंचा रहे हैं। इसके बाद मुंबई सेंट्रल के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील दत्त यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसने कई दिनों तक नजर रख कर यह गुटखा जब्त किया है।
सुनील दत्त ने बताया कि हमारी टीम कई ट्रेनों पर नजर रख रही थी। रेलवे से दो तरह से सामान आते हैं। एक लीज और दूूसरा बुक कंसाइनमेंट। हमने गुजरात मेल से यह सामान उतरने दिया। काफी इंतजार के बाद जब कोई सामान लेने नहीं आया तब उसे खोला गया, जिसमें यह गुटखा मिला।
गौरतलब है कि तमाम प्रयासों के बावजूद मुंबई में तंबाखू और गुटखा खुलेआम बिक रहा है। सड़क और रेलवे से गुटखा सप्लाई का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस मामले में गुरुवार को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड ऐक्ट, 2006 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Home / Mumbai / आरपीएफ ने पकड़ा 14 लाख का 550 किलो गुटखा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो