scriptनांदेड में चुनाव लड़ रहे दो अशोक चव्हाण | same name candidates in Lok Sabha Election in Maharashtra | Patrika News
मुंबई

नांदेड में चुनाव लड़ रहे दो अशोक चव्हाण

महाराष्ट्र में कई सीटों पर समान नाम वाले उम्मीदवार

मुंबईApr 05, 2019 / 09:14 pm

Nitin Bhal

नांदेड में चुनाव लड़ रहे दो-दो अशोक चव्हाण

नांदेड में चुनाव लड़ रहे दो-दो अशोक चव्हाण

मुंबई. मतदान की तारीख करीब आने के साथ ही लोकसभा चुनाव की तस्वीर दिलचस्प दिखने लगी है। महाराष्ट्र में ऐसी कई सीटें हैं, जहां पर एक ही नाम वाले कई उम्मीदवार हैं। वैसे यह कोई नई बात नहीं है, लेकिन समान नाम वाले प्रत्याशियों के चलते बड़ी पार्टियों को उम्मीदवार खुद को घिर हुआ महसूस कर रहे हैं। इन्हें डर इस बात का सता रहा कि उनकी मेहनत-मशक्कत का लाभ उनके जैसे ही नाम वाले अन्य उम्मीदवार को न मिल जाए। नांदेड लोस सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण समेत कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें अशोक शंकरराव चव्हाण नामक एक निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। इसी तरह से बीड में राकांपा के बजरंग सोनवणे के सामने भाजपा की प्रीतम मुंडे हैं। यहां पर कुल 36 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें बजरंग दिगंबर सोनवणे नामक एक निर्दलीय प्रत्याशी भी है।
एक ही नाम के छह उम्मीदवार

परभणी से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुभाष वानखेड़े कांग्रेस उम्मीदवार हैं, जिनके मुकाबले उन्हीं के नाम वाले अन्य छह उम्मीदवारों ने भी नामांकन किया है। इन निर्दलीय प्रत्याशियों में सुभाष नागोराव वानखेड़े, सुभाष परसराम वानखेड़े, सुभाष काशीबा वानखेड़े, सुभाष मारुति वानखेड़े और सुभाष वि_ल वानखेड़े शामिल हैं। हालांकि यहां से सुभाष वानखेड़े का मुकाबला सीधे तौर पर शिवसेना के हेमंत पाटील से है।

Home / Mumbai / नांदेड में चुनाव लड़ रहे दो अशोक चव्हाण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो