scriptपुणे -बैंगलोर रोड पर भीषण दुर्घटना, एक ही परिवार के छह लोगो की मौत | satara road accident six dead or two injured | Patrika News
मुंबई

पुणे -बैंगलोर रोड पर भीषण दुर्घटना, एक ही परिवार के छह लोगो की मौत

पुणे -बैंगलोर रोड पर भीषण दुर्घटना, एक ही परिवार के छह लोगो की मौत
 

मुंबईJul 31, 2019 / 01:19 pm

Nagmani Pandey

satara

पुणे -बैंगलोर रोड पर भीषण दुर्घटना, एक ही परिवार के छह लोगो की मौत

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

पुणे . पुणे – बैंगलोर महामार्ग पर सातारा के पास कार चालक का नियंत्रण छूटने से भीषण दुर्घटना में कर्णाटक के मशहूर फूल व्यापारी मुजावर के परिवार के छह लोगो की मौत हो गई है | जब की दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है |
जानकारी अनुसार पुणे-बैंगलोर राष्ट्रीय महामार्ग पर सातारा के काशील गाँव के पास कार से नियंत्रण छूटने से एक पेड़ से जा टकराया | इस दुर्घटना में एक ही परिवार के छह लोगो की मौत हो गई है | जब की कार चालक और एक छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए है |कर्णाटक के रहने वाले निजामुद्दीम मुजावर फूल के बड़े व्यापारी है | कोल्हापुर के रास्ते मुंबई के तरफ आरहे थे | सातारा के पास पहुंचते ही रात डेढ़ बजे के करीब अचानक कार चालक को नींद आने से नियंत्रण छूट गया | जिसके बाद गाडी पेड़ से जा टकराया | प्राथमिक जानकारी अनुसार मुंबई आने के बाद हज के लिए जाने वाले थे | फिलहाल घायलों को सातारा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है |

Home / Mumbai / पुणे -बैंगलोर रोड पर भीषण दुर्घटना, एक ही परिवार के छह लोगो की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो