scriptसरकार का काल बनने लगा है रफ़ाल-शत्रुघ्न सिन्हा | Shatrughan Sinha hit on bjp for rafale deal | Patrika News
मुंबई

सरकार का काल बनने लगा है रफ़ाल-शत्रुघ्न सिन्हा

प्रधानमंत्री व सरकार की कार्यशैली को दबावकारी ठहराते हुए सिन्हा ने कहा कि अब तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी वेदना व्यक्त करने लगा है…

मुंबईSep 22, 2018 / 02:05 pm

Prateek

(पत्रिका ब्यूरो,मुंबई): रफ़ाल विमान सौदे को लेकर भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार व घपलों के मामले में पहले आरोप लगाए जाते थे, लेकिन अब रफ़ाल को लेकर तो महाघोटाला की आशंका है। सरकार की ओर से केवल कुछ मंत्री जवाब दे रहे हैं। प्रधानमंत्री चुप हैं। रफ़ाल तो सरकार के लिए काल बनने लगा है। सरकार सामने आकर इस मामले में जवाब दे।


प्रधानमंत्री व सरकार की कार्यशैली को दबावकारी ठहराते हुए सिन्हा ने कहा कि अब तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी वेदना व्यक्त करने लगा है। संघ की वेदना का थोड़ा ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे किसी पहचान या टिकट के मोहताज नहीं हैं। इसलिए जहां भी खुलकर बोलने की आवश्यकता होगी, बोलते रहेंगे। काटोल में एक कार्यक्रम के सिलसिले में आए सिन्हा चुनिंदा पत्रकारों से विविध विषयों पर चर्चा कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के विधायक आशीष देशमुख ने किया था।


रफ़ाल मामले पर सिन्हा ने कहा कि सरकार को विमान सौदे का सीधे तौर पर दाम बताना चाहिए। अरुण जेटली रक्षा विभाग के मंत्री नहीं हैं, उनके जवाब का कोई मतलब नहीं है। वास्तविकता का सामना करने के बजाय फेक न्यूज का सहारा लेने का जो चलन चल रहा है, वह लंबे समय तक नहीं चल पाएगा। लोग हमें पर संदेह की नजर से देख रहे हैं। ईमानदारी व पारदर्शिता साथ-साथ नहीं दिखती है, लेकिन यह भी नहीं भुलाया जा सकेगा।

 

राहुल ने पीएम व अनिल अंबानी को घेरा

इधर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने रफाल सौदे के मुद्ये पर प्रधानमंत्री और अनिल अंबानी को घेरा है। राहुल गांधी ने रफाल सौदे को सुरक्षाबलों पर सर्जिकल स्ट्राइक बताया है।

Home / Mumbai / सरकार का काल बनने लगा है रफ़ाल-शत्रुघ्न सिन्हा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो