
CM Eknath Shinde And Deputy CM Devendra Fadnavis
महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) रविवार को मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस के नवनिर्मित प्रथम खंड का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान नागपुर और शिर्डी शहर के बीच दोनों ने टेस्ट ड्राइव भी किया। इस टेस्ट ड्राइव के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस को काले झंडे दिखाए गए।
दरअसल, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर से शिर्डी तक कार चलाई। फडणवीस के साथ कार में सीएम एकनाथ शिंदे भी बैठे थे। सीएम शिंदे के पायलट बनकर डिप्टी सीएम फडणवीस ने कार चलाई। इस मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस के नवनिर्मित प्रथम खंड का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को करने वाले हैं। यह जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि बाकी बचे भाग का काम भी अगले 6 महीने में पूरा हो जाएगा। यह भी पढ़े: महाराष्ट्र में मिला एक और सोने की खान, जीएसआई रिपोर्ट में हुआ खुलासा
बता दें कि वहीं राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे एक निर्णायक परियोजना साबित होगी। 18 घंटे की यात्रा अब कम होकर 6-7 घंटे का रह जाएगा। मुंबई और नागपुर के बीच की दूरी भी घट जाएगी। सीएम एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि इस परियोजना से कम से कम 10 जिलों को प्रत्यक्ष और 14 को अप्रत्यक्ष रूप से जोड़ा जाएगा।
वहीं सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लंबित बिलों को लेकर किसानों का बिजली कनेक्शन काटने, समेत अलग-अलग मुद्दों को लेकर उन्हें काले झंडे भी दिखाए।
Updated on:
5 Dec 2022, 3:02 PM IST
Published on:
5 Dec 2022, 3:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.