scriptकोल्हे के बाद अब बालू ने छोड़ी पार्टी, खोतकर भी तैयारी में | shivsena leader Balu dhanorkar quit party in maharashtra | Patrika News
मुंबई

कोल्हे के बाद अब बालू ने छोड़ी पार्टी, खोतकर भी तैयारी में

भाजपा -शिवसेना के गठबंधन से खफा शिवसेना नेता ने छोड़ी पार्टी

मुंबईMar 04, 2019 / 07:01 pm

Nitin Bhal

कोल्हे के बाद अब बालू ने छोड़ी पार्टी, खोतकर भी तैयारी में

कोल्हे के बाद अब बालू ने छोड़ी पार्टी, खोतकर भी तैयारी में

मुंबई। भाजपा -शिवसेना के गठबंधन से खफा शिवसेना नेताओं ने अब धीरे-धीरे पार्टी छोडऩा शुरू कर दिया है। नाराज नेता शिवसेना को अलविदा कहते हुए कांग्रेस और राकांपा का दामन थाम रहे हैं। छत्रपति शिवजी के किरदार से प्रसिद्ध हुए अभिनेता अमोल कोल्हे के पार्टी छोडऩे के बाद अब चंद्रपुर से वरिष्ठ शिवसेना नेता बालू धानोरकर ने भी शिवसेना को छोडऩा ही एकमात्र विकल्प समझा है। बालू ने कांग्रेस में प्रवेश किया है। बालू के कांग्रेस में जाने से भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर को विदर्भ में कड़ी चुनौती मिलेगी। बालू के बाद अब जालना से शिवसेना नेता व राज्य के मंत्री अर्जुन खोतकर के भी पार्टी छोडऩे की संभावना तेज हो गई है। धानोरकर ने मीडिया को बताया कि शिवसेना के साथ रहते हुए भी भाजपा ने पिछले 5 वर्षों में कोई सहयोग नहीं किया है। चंद्रपुर और विदर्भ में भाजपा ने शिवसेना को संभालने नहीं बल्कि दबाने का ही काम किया है। गठबंधन को लेकर पार्टी के निर्णय से मैं संतुष्ट नहीं हूं। शिवसैनिकों का गठबंधन से बड़ा नुक्सान हुआ है। धानोरकर ने कांग्रेस में जाने का ऐलान किया। कहा कांग्रेस बेहतर विकल्प है मेरे लिए। जालना से शिवसेना के वरिष्ठ नेता व राज्य मंत्री खोतकर गठबंधन होने की वजह से खफा हैं। जालना में जिस भाजपा नेता प्रदेश अध्यक्ष राव साहेब दानवे के खिलाफ वे ताल ठोकते रहे हैं अब उन्हीं के साथ मंच साझा करना उन्हें जम नहीं रहा है। खोतकर कई बार दानवे को हराने का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में गठबंधन होने के बाद वे नाराज होकर पार्टी छोडऩे का विचार बना रहे हंै।

Home / Mumbai / कोल्हे के बाद अब बालू ने छोड़ी पार्टी, खोतकर भी तैयारी में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो