scriptMaharashtra political News : शिवसैनिकों की बड़ी तैयारी, इस बार सबसे अलग होगा बालासाहेब ठाकरे का जन्मदिन का उत्सव | Shivsena preparing Birthday celebration of Founder Balasahab Thakre | Patrika News
मुंबई

Maharashtra political News : शिवसैनिकों की बड़ी तैयारी, इस बार सबसे अलग होगा बालासाहेब ठाकरे का जन्मदिन का उत्सव

आयोजन में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का भी शिवसैनिकों के हाथों सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी में पार्टी अभी से जुटी है, इसमें करीब 50 हजार से अधिक शिवसैनिकों के पहुंचने की उम्मीद है। विभिन्न पार्टियों के कई बड़े नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उद्योग जगत समेत बॉलीवुड के सितारे भी इस आयोजन के भागीदार हो सकते हैं।

मुंबईJan 11, 2020 / 07:15 pm

Binod Pandey

Maharashtra political News : शिवसैनिकों की बड़ी तैयारी, इस बार सबसे अलग होगा बालासाहेब ठाकरे का जन्मदिन का उत्सव

Maharashtra political News : शिवसैनिकों की बड़ी तैयारी, इस बार सबसे अलग होगा बालासाहेब ठाकरे का जन्मदिन का उत्सव

मुंबई. अपने सहयोगी भाजपा को पटखनी देकर महाराष्ट्र में सत्ता के शिखर पर जा पहुंची शिवसेना इस बार अपने संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और अलग ढ़ंग से मनाएगी। 23 जनवरी को होने वाले आयोजन को अब तक सबसे बड़ा और शाही अंदाज से मनाया जाएगा। आयोजन में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का भी शिवसैनिकों के हाथों सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी में पार्टी अभी से जुटी है, इसमें करीब 50 हजार से अधिक शिवसैनिकों के पहुंचने की उम्मीद है। विभिन्न पार्टियों के कई बड़े नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उद्योग जगत समेत बॉलीवुड के सितारे भी इस आयोजन के भागीदार हो सकते हैं।
Maharashtra political News : शिवसैनिकों की बड़ी तैयारी, इस बार सबसे अलग होगा बालासाहेब ठाकरे का जन्मदिन का उत्सव
शिवसेना नेता और कैबिनेट मंत्री अनिल परब ने बताया कि कार्यक्रम बीकेसी ग्राउंड में होगा। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने अपने पिता से वादा किया था कि इस राज्य का अगला मुख्यमंत्री शिवसैनिक होगा और उन्होंने इसे पूरा किया है। परब ने कहा, वादा पूरा करने के लिए शिवसैनिकों की ओर से सीएम उद्धव ठाकरे को सम्मानित किया जाएगा। बाला साहेब के जन्मदिन से अच्छा और कोई मौका नहीं हो सकता है।
Maharashtra political News : शिवसैनिकों की बड़ी तैयारी, इस बार सबसे अलग होगा बालासाहेब ठाकरे का जन्मदिन का उत्सव
आयोजन शक्ति प्रदर्शन भी
परब ने दावा किया कि जो लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, उनके लिए यह कार्यक्रम एक प्रेरणा स्रोत होगा। परब ने कहा कि उद्धव ठाकरे एक प्रेरणा हैं और जिस तरह से उन्होंने अपने पिता से किए वादे को पूरा करने के लिए लड़ाई लड़ी है, वह सीखने योग्य है। परब ने कहा कि कई वरिष्ठ नेताओं को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है, हालांकि उन्होंने किसे आमंत्रित किया गया है, इस बारे में कुछ नहीं बताया।

Home / Mumbai / Maharashtra political News : शिवसैनिकों की बड़ी तैयारी, इस बार सबसे अलग होगा बालासाहेब ठाकरे का जन्मदिन का उत्सव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो