scriptराजा आम की विभिन्न प्रजातियों की रंगत बिखरी | The color of different species of Raja mango is scattered | Patrika News
मुंबई

राजा आम की विभिन्न प्रजातियों की रंगत बिखरी

उलवे में कोकणी आम महोत्सव का आयोजन

मुंबईMay 20, 2019 / 05:42 pm

Devkumar Singodiya

उलवे में कोकणी आम महोत्सव का आयोजन

उलवे में कोकणी आम महोत्सव का आयोजन

नवी मुंबई. महाराष्ट्र स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड एवं पनवेल कृषि उत्पन्न बाजार समिति के संयुक्त तत्वावधान में उलवे रोड में आयोजित कोकण आम महोत्सव का आयेाजन किया गया। यह महोत्सव उलवे सेक्टर 19 में भूमिपुत्र भावना के सामने मैदान में 16 मई को शुरू हुआ, समापन 22 मई को होगा। रत्नागिरी, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, जिला के उच्च गुणवत्ता वाले आम इसमें लोगों की पसंद बने हैं। महोत्सव का उद्घाटन महाराष्ट्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारी एवं कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सभापति राजेश पाटिल, विधायक बालाराम पाटिल की उपस्थिति में किया गया। किसानों स्रह्य तैयार किए गए उच्च दर्जा वाले आम सीधे ग्राहकों तक पहुंच सके इसके लिए उलवे में कृषि उत्पन्न बाजार समिति के माध्यम से यह महोत्सव रखा गया है। महोत्सव में 20 से 25 स्टॉल के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के किसान आम बेच रहे हैं। विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में वास्तविक कोकण आम उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है, इसलिए बड़ी संख्या में हापुस प्रेमियों का आगमन हो रहा है। इस महोत्सव में अगले दिन कोकण का फणस, आम करवंदे भी उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Home / Mumbai / राजा आम की विभिन्न प्रजातियों की रंगत बिखरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो