scriptआमिर की संस्था के कार्यकर्ताओं पर आदिवासियों का हमला | tribesman Attacked on Amir Khan's NGO workers in Maharashtra | Patrika News
मुंबई

आमिर की संस्था के कार्यकर्ताओं पर आदिवासियों का हमला

जल संचय के लिए काम करती है अभिनेता की संस्था पानी फाउंडेशन, नौ मोटर साइकिलें जलाईं, जेसीबी ऑपरेटर सहित छह लोग जख्मी

मुंबईMay 03, 2019 / 08:13 pm

Nitin Bhal

आमिर की संस्था के कार्यकर्ताओं पर आदिवासियों का हमला

आमिर की संस्था के कार्यकर्ताओं पर आदिवासियों का हमला

नासिक. सूखा प्रभावित इलाकों में जल संचय के लिए काम करने वाली संस्था पानी फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं पर आदिवासियों ने शुक्रवार को अचानक हमला कर दिया। यह हमला उस समय हुआ जब संस्था के कार्यकर्ता चांदवड तहसील के मतेवाड़ी (शिवाजीनगर) में पानी संचय से जुड़ी सुविधाओं के लिए काम कर रहे थे। मतेवाड़ी पहाली इलाका है, जहां पानी फाउंडेशन का काम चल रहा है। मिली जानकारी अनुसार यहां पर आठ से नौ मोटर साइकिलें जलाई गई हैं। संस्था के छह कार्यकर्ता जख्मी बताए गए हैं। गांव में दबिश देकर पुलिस ने स्थिति को काबू कर लिया है। बावजूद इसके घटना के बाद समूचे परिसर में सन्नाटा है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह पानी फाउंडेशन का काम शुरू होते ही आदिवासियों ने इसका विरोध किया। बावजूद इसके संस्था के कार्यकर्ता काम में लगे रहे। इससे नाराज आदिवासियों ने संस्था के लिए काम कर रहे लोगों पर गलूर व गोफन से हमला कर दिया। इसके बाद भी आदिवासियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वहां रखीं आठ से नौ मोटर साइकिलें जला दी गईं। जेसीबी मशीन की भी तोडफ़ोड़ की गई।
यह हुए घायल

आदिवासियों के हमले में भाऊराव राघो चव्हाण, जीजाबाई भाऊराव चव्हाण, सुरेखा दगु मते, संतोष बबन मते, सागर शिवाजी कावले जख्मी हो गए। जेसीबी ऑपरेटर मोटू प्रमोद और उनके सहयोगी मुन्ना शहा गंभीर रूप से जख्मी हैं, जिन्हें उपचार के लिए चांदवड के उप-जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना मिलते ही चांदवड थाने के पुलिस निरीक्षक संजय पाटील अपने दल बल के साथ वहां पहुंचे। नासिक से दंगा नियंत्रण टीम भी पहुंची। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो