scriptमतदान आज, पुलिस मुस्तैद, प्रशासन पूरी तरह से तैयार | Voting today, police is ready, administration fully prepared | Patrika News
मुंबई

मतदान आज, पुलिस मुस्तैद, प्रशासन पूरी तरह से तैयार

लोकसभा चुनाव: कंट्रोल रूम से पोलिंग बूथ पर भेजी गईं ईवीएम मशीनमतदान आज, पुलिस मुस्तैद, प्रशासन पूरी तरह से तैयारमहानगर में पुलिस, होमगार्ड और सीआरपीएफ के 60 हजार जवान होंगे तैनातजगह-जगह नाकाबंदी कर पुलिस ले रही तलाशी

मुंबईApr 29, 2019 / 06:13 pm

Navneet Sharma

मतदान आज, पुलिस मुस्तैद, प्रशासन पूरी तरह से तैयार

मतदान आज, पुलिस मुस्तैद, प्रशासन पूरी तरह से तैयार

मुंबई. लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को मुंबई, ठाणे और पालघर की 10 संसदीय सीटों पर मतदान होगा। मतदान को शांति पूर्ण मतदान के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। मुंबई पुलिस, होमगार्ड और सीआरपीएफ के 60 हजार से ज्यादा जवान चुनावी ड्यूटी पर तैनात होंगे। रविवार को मतदान केंद्रों के लिए हजारों ईवीएम कंट्रोल रूम से रवाना की गईं।

पुलिस न सिर्फ नाकाबंदी के जरिए तलाशी ले रही है, बल्कि नजर भी रख रही है ताकि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए कोई कैश या अन्य सामान न बांट पाए। महानगर में 325 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रत्याशियों के नामांकन के साथ ही महानगर में पुलिस सख्ती जारी है। इस कड़ी में 390 हथियार अकेले मुंबई में बी जब्त किए गए हैं। 204 अपराधियों को पुलिस ने तड़ीपार घोषित किया है। साथ ही 4,833 अपराधियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ ठाणे
ठाणे जिले की तीन लोकसभा सीटों के लिए 10 हजार 075 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। समूचे जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच यह मतदान होगा। जिले में दो पुलिस आयुक्तालय तथा एक ग्रामीण पुलिस अधीक्षक की पुलिस टीम होगी। इनमें दो पुलिस आयुक्त, 12 पुलिस उपायुक्त, एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 25 डीवायएसपी, 126 पुलिस निरीक्षक, 629 उप-पुलिस निरीक्षक, 10 हजार 75 पुलिस कर्मी, 3,369 होमगार्ड, सीआरपीएफ के 504 जवान और एसआरपीएफ के डेढ़ हजार जवान शामिल हैं।

चुनाव ड्यूटी पर पुलिस कर्मी की मौत
भिवंडी. ऐन लोकसभा चुनाव से पूर्व चुनावी ड्यूटी पर निजामपुर पुलिस स्टेशन में तैनात एक पुलिस कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दशरथ कान्हू कोरडे नामक 57 वर्षीय पुलिस कर्मचारी की नियुक्ति भिवंडी में लोकसभा चुनाव के बंदोबस्त के लिए 10 अप्रेल से निजामपुर पुलिस स्टेशन में की गई थी। शनिवार सुबह वह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। इतने में उनके सीने में तीव्र दर्द होने से उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल स्व. इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उनकी हालत गंभीर होने से उन्हें कलवा के सीएसएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो