यह है भाव
फलों में सबसे सस्ता तरबूज है। यह छह से नौ रुपए किलो है। इसके बाद पपीता छह से 14 रुपए किलो बेचा जा रहा है। इसी तरह मौसम्मी 20 से 34 रुपए, अनार 40 से 50 रुपए, अनानास 20 से 30 रुपए, अमरूद 20 से 30 रुपए, चीकू 20 से 30 रुपए, अंजीर 60 से 80 रुपए, स्ट्रॉबेरी 55 से 75 रुपए एवं सेव 80 से 130 रुपए किलो की दर से बेचा जा रहा है।
तरबूज की आवक बढ़ी
गर्मी बढऩे से पहले एपीएमसी मार्केट में प्रतिदिन लगभग 4,500 क्विंटल तरबूज की आवक हो रही थी। जो इस समय आवक बढ़कर 6,535 क्विंटल हो गई है। इसके साथ ही फल मंडी में संतरा व मौसम्मी की आवक भी बढ़ गई है। जबकि पहले इसकी आवक डेढ़ से दो हजार क्विंटल थी, लेकिन वर्तमान में तीन हजार क्विंटल से ज्यादा की आवक हो रही है। इसके अलावा मंडी में पपीता, खरबूज, तरबूज, अंगूर व अनार की आवक भी बढ़ गई है।