scriptसामाजिक उत्थान के प्रयास के साथ पर्यावरण के भी हितैषी बने | With the efforts of social uplift, the environment is also beneficial. | Patrika News
मुंबई

सामाजिक उत्थान के प्रयास के साथ पर्यावरण के भी हितैषी बने

पौधारोपण से हरियाली बढ़ाने और जल संरक्षण का उपाय

मुंबईJun 10, 2019 / 05:21 pm

Devkumar Singodiya

सामाजिक उत्थान के प्रयास के साथ पर्यावरण के भी हितैषी बने

सामाजिक उत्थान के प्रयास के साथ पर्यावरण के भी हितैषी बने

मुंबई. महाभारत के अध्याय 58 के श्लोक 32 में भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को वृक्षों व जलाशयों के महत्व को बताते हुए कहा था…तडागकृत् वृक्षरोपी इष्टयज्ञश्च यो द्विज। एते स्वर्गे महीयन्ते ये चान्ये सत्यवादिन।। अर्थात-तालाब बनवाने, पौधे रोपने और यज्ञ का अनुष्ठान करने वाले का स्वर्ग में सबसे अधिक महत्व है। इसके अतिरिक्त सत्य बोलने वाले का भी महत्व है। इसी सत्य और महत्व की अविरल धारा बहाने का कार्य समाज विकास मंच गत कई वर्षों से कर रहा है।
विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाले प्रोफेशनल ने समाज विकास मंच की नींव रखी है, जो कांदिवली (पूर्व), ठाकुर काम्प्लेक्स स्थित कार्यालय से संचालित होता है। पर्यावरण, ग्रामीण शिक्षा, स्वच्छता, ग्रामीण विकास और महिला विकास सहित तमाम उद्देश्यों के साथ बनाई गई इस संस्था ने पिछले कुछ वर्षों में कई महत्वपूर्ण कार्य किए।

इस तरह सक्रिय है संस्था
समाज विकास मंच ऐसे तो विभिन्न क्षेत्रों मे कार्य कर रहा है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण कार्य पौधारोपण व जल संवर्धन है। संस्था ने वर्ष 2016 में महाराष्ट्र के पंढपुर में करीब 100 पेड़ लगाए थे। पंढरपुर में ही गोपाल गौशाला के साथ मिलकर लावारिस गायों की देखरेख शुरू की जो आज भी अनवरत जारी है। 2017 में मुंबई के नेशनल पार्क में करीब पांच सौ पौधे रोपे थे, जिसके लिए वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 2018 मे यह संख्या बढ़कर एक हजार हो गई। संस्था के अध्यक्ष अभिषेक पांडे का कहना है कि, चालू वर्ष मे वर्षा ऋतु के समय 2100 पौधा रोपने का लक्ष्य है। संस्था लगातार पंढरपुर के पवित्र चंद्रभागा नदी औऱ गंगा नदी में साफ-सफाई अभियान भी चलाती रहती है।

निर्धन परिवार के बच्चों को सहायता
जरूरतमंद परिवार के बच्चों के बीच नोटबुक वितरण, महाराष्ट्र से बाहर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में जहां पुस्तकों व अन्य पाठ्यसामग्री के आभाव में छात्रों की प्रतिभा दब जाती है उसे उभारने के उद्देश्य से आवश्यक पाठ्यसामग्री का भी वितरण किया जाता है। अभी तक ढाई हजार से अधिक नोटबुक का वितरण किया जा चुका है। निस्वार्थ भाव से किए जा रहे कामों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने संस्था सदस्यों को सम्मानित भी किया है। उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में स्कूल, कालेज और प्रतियोगी परिक्षाओंं की तैयारी के लिए एक फ्री पुस्तकालय की स्थापना की गई है। इसके साथ ही वहां समय-समय पर फ्री मेडिकल कैंप के जरिए लोगों का इलाज भी करवाया जाता है। आने वाले समय में संस्था समाजिक कार्यों के लिए और भी कई ऐसे काम करने जा रही है जिससे लोगो के भीतर सामाजिक चेतना और स्वरोजगार के अवसर मिले।

संस्था के प्रमुख पदाधिकारी
अध्यक्ष-अभिषेक पाण्डेय, उपाध्यक्ष उमेश मोरे, सचिव सोमेन मुखर्जी, कोषाध्यक्ष अजय मिश्रा, सह सचिव राधागिरीधारी दास, सदस्य मीनाक्षी पाण्डेय व विपिन यादव।

Home / Mumbai / सामाजिक उत्थान के प्रयास के साथ पर्यावरण के भी हितैषी बने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो