scriptमतगणना कल, सुबह 8 बजे से 14-14 टेबलों में की जाएगी वोटों की गिनती | Counting Tomorrow, from 8 a.m. to 14-14 tables will be counted. | Patrika News
मुंगेली

मतगणना कल, सुबह 8 बजे से 14-14 टेबलों में की जाएगी वोटों की गिनती

लोकसभा चुनाव: कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक

मुंगेलीMay 22, 2019 / 10:57 am

Murari Soni

Counting Tomorrow, from 8 a.m. to 14-14 tables will be counted.

मतगणना कल, सुबह 8 बजे से 14-14 टेबलों में की जाएगी वोटों की गिनती

मुंगेली. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने मंगलवार को कलेक्टोरेट में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक लेकर निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की जानकारी विस्तार पूर्वक दी। उन्होंने कहा कि मतगणना की गोपनीयता भंग न हो यह ध्यान रखेंगे।
कलेक्टर डॉ. भुरे ने बैठक में राजनीतिक दलोंं के पदाधिकारियों को बताया कि स्ट्रांग रूम प्रात: 7.30 बजे खोली जायेगी। दल अभिकर्ता प्रात: 7.30 बजे अनिवार्यत: उपस्थित होकर अपने स्थान पर बैठ जायें। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बैठने को दिया जायेगा। शासकीय कृषि अभियांत्रिकी एवं तकनीकी महाविद्यालय चातरखार में 23 मई 2019 को प्रात: 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा मुंगेली और लोरमी के लिए 14-14 टेबल लगेगी। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर मोहन उपाध्याय ने पदाधिकारियों को बताया कि नियम 128 के तहत गोपनीयता की शपथ कराया जायेगा। मान्यता प्राप्त दलों को डायरी, कैल्कुलेटर दिया जायेगा। उम्मीदवारों को गणना कक्ष में जाने की अनुमति रहेगी। सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जायेगी। मतगणना स्थल में मीडिया सेंटर कक्ष स्थापित किया जाएगा। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के गिरीश शुक्ला, सुनील पाठक, बहुजन समाज पार्टी के लखनलाल बांधड़े, रामेश्वर मिरी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश नशीने, डिप्टी कलेक्टर आरआर चुरेंद्र सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
वीडियोग्राफरों को दिया गया प्रशिक्षण
मुंगेली. लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में मतगणना कार्य की वीडियोग्राफी हेतु वीडियोग्राफरों को प्रशिक्षण दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश नशीने ने कहा कि वीडियोग्राफरों के द्वारा टेबलों पर कराई जा रही मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जायेगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा के मतगणना कार्य में वीडियोग्राफी कराया जाना अनिवार्य है। मतगणना प्रारंभ से लेकर परिणाम घोषणा तक सभी प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी कराई जायेगी। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स मोहन उपाध्याय ने प्रशिक्षण में बताया कि स्ट्रांग रूम खोलते समय राजनीतिक दलों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी के माध्यम से प्रेक्षक एवं एआरओ की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला जायेग। इसके अतिरिक्त स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक मशीनों के लाने ले जाने की प्रक्रिया का निरीक्षण सीसी कैमरा एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से की जायेगी। साथ ही प्रवेश द्वार पर मतगणना प्रारंभ होने से पूर्व प्रवेश करने वाले समस्त कर्मचारी एवं अधिकारियों का वीडियोग्राफी कराया जायेगा।

Home / Mungeli / मतगणना कल, सुबह 8 बजे से 14-14 टेबलों में की जाएगी वोटों की गिनती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो