scriptतेज हवा व रिमझिम फुहारों से तापमान में आई गिरावट, राहत | Decrease in temperature due to strong wind and drizzle | Patrika News
मुंगेली

तेज हवा व रिमझिम फुहारों से तापमान में आई गिरावट, राहत

मौसम का बदलता मिजाज: किसानों की जताई चिंता

मुंगेलीApr 18, 2019 / 11:21 am

BRIJESH YADAV

Decrease in temperature due to strong wind and drizzle

तेज हवा व रिमझिम फुहारों से तापमान में आई गिरावट, राहत

मुंगेली. अप्रेल माह के बीते 16 दिनों में पहली बार तापमान में कमी आई है। बुधवार को दोपहर के समय अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
मंगलचार की देर रात को तेज अंधड़ चलने से तापमान में कमी आई। अभी अप्रेल महीने में यह पहली बार था जब तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा। नहीं तो इस माह हवा में इतनी गरमी रही कि तापमान 39-40-41 डिग्री के बीच झूलता रहा। लेकिन नम हवाओं के असर से मुंगेली नगर सहित आसपास के अंचल में बुधवार को सुबह के समय हवा में ठंडक रही और दोपहर में हवा की गरमी में काफी कमी रही। इसके कारण बाजार में और दिनों की अपेक्षा पर्याप्त चहल-पहल रही। शाम के समय तो गोल बाजार की सड़क पर जाम की ्िरस्थति बन गयी।बुधवार को दिन में सूरज की आंखमिचौली चलती रही। अधिकांश समय बादल छाए रहे और हवा में भी नमी रही। मंगलवार की रात को तेज हवा चली जिसका असर बुधवार को सुबह के समय ठंडी हवा के रूप में रहा। दिन भर आसमान में हल्के बादल तैरते रहे। दिन में कई बार सूरज कई बार बाहर निकला। कुल मिलाकर ठंडी हवाओं के कारण बुधवार को अ्रन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी का एहसास कम हुआ।
मौसम में हो रहे परिवर्तन से रबी फसलों में बढ़ी तनाछेदक की समस्या
पत्रिका न्यू•ा नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
तखतपुर. बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के चलते एक बार फिर मौसम में परिवर्तन हो गया है। मंगलवार की रात अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बूंदा बांदी हुई। इससे मौसम के तापमान में कमी आई तो दूसरी ओर किसानों की चिंता बढा दी है।
राजस्थान कि ओर से आ रही गर्म हवाओं से पूरा प्रदेश चपेट में आ गया था। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था। रात का न्यूनतम तापमान 29 डिगी्र के करीब रहा। मंगलवार की रात मौसम ने करवट ली और देर रात तेज हवाओं के चलने के साथ बंूदा बांदी शुरू हो गई। जबकि अगले दिन सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे और हवाएं भी चलती रही। इससे पूरा दिन मौसम का मिजाज खुशनुमा बना रहा। मौसम में परिवर्तन का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। शासकीय अस्पतालों से लेकर छोटे क्लीनिक तक में मौसमी बीमारी से ग्रसित लोगों की लंबी लंबी कतारें देखी जा सकती है। स्कूलों में छुट्टियां होने की वजह से बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरुरत है।
रबी फसल लगाए किसानों की चिंता बढ़ी
इस वर्ष तखतपुर क्षेत्र में किसानों ने जमकर रबी फसल ले रहे हैं। परन्तु मौसम के परिवर्तन ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। मौसम में परिवर्तन होने से धान में अनेक प्रकार के कीट पंतंगो का प्रकोप बढ जाता है। ग्राम निगारबंद के किसान हेमंत कश्यप ने बताया कि इस वर्ष रबी की फसल अच्छी है, परन्तु मौसम में बार बार परिवर्तन से तनाछेदक सहित अनेक प्रकार की बीमारियों का प्रभाव धान पर पड़ेगा। हालांकि किसान बाजार से दवाई लाकर खेतो में डाल रहे है।

Home / Mungeli / तेज हवा व रिमझिम फुहारों से तापमान में आई गिरावट, राहत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो