scriptजगह-जगह हुआ दशहरा उत्सव का आयोजन, किया गया बुराई के प्रतीक रावण का दहन | Dussehra festival was organized in place of place symbolizing the evil | Patrika News
मुंगेली

जगह-जगह हुआ दशहरा उत्सव का आयोजन, किया गया बुराई के प्रतीक रावण का दहन

नगर सहित ग्रामीण अंचल में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व

मुंगेलीOct 01, 2017 / 10:56 am

Amil Shrivas

Mungeli
मुंगेली. नगर पालिका परिषद एवं दशहरा उत्सव समिति मुंगेली के तत्वावधान में शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम मुंगेली में दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री पुन्नूलाल मोहले कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य में शानदार और धूमधाम से दशहरा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर 50 फिट के रावण का पूजा पाठ कर दहन किया गया और शानदार आतिशबाजी की गई। पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा।
शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम मुंगेली में आयोजित दशहरा उत्सव में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी भीड़ जुटी। रावण दहन के समय आधे घंटे तक भारी आतिश बाजी की गयी। पूरा शहर राममय नजर आया। इस अवसर पर आगर उ मा शाला से भगवान श्री राम चन्द्र जी, लक्षमण जी, सीता माता और हनुमान जी की झांकी नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची जहां पर भगवान श्री राम चन्द्र व अतिथियों द्वारा रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान लोग परंपरा के अनुसार सोनपत्ती भेंट कर दशहरा पर्व की बधाई व शुभकामनांएं दिया गया। दशहरा पर्व के दिन टेहर्रा पक्षी (नील कण्ठ) को देखना शुभ माना जाता है। गांव-गांव से आये लोगों ने दशहरा उत्सव कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया। मैदान के चारों तरफ खिलौने, गुपचुप-चाट व अन्य मनोरंजन के साधन के अलग अलग पंडाल लगवाए गए थे। दोपहर 12 बजे से ग्रामीण क्षेत्र के लोग दशहरा कार्यक्रम देखने शहर पहुंचने लगे। लोग जगह-जगह रखे दुर्गा पंडाल व दुर्गा मंदिरों में मनोकामना हेतु पूजा-अर्चना कर फूल व सोनपत्ती चढ़ाया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा दुर्गा बघेल, नगर पालिका अध्यक्ष सावित्री अनिल सोनी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र जैन, कलेक्टर नीलम एक्का नामदेव, पुलिस अधीक्षक नीथू कमल, अतिरिक्त कलेक्टर शरीफ मोहम्मद, ज्योति सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश गुप्ता अनु विभागीय अधिकारी सुमित अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश शुक्ला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश पाठक, जिला महामंत्री मोहन भोजवानी, नगर भाजपा अध्यक्ष सुनील पाठक, एल्डरमैन डॉ संजय वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम जैसवाल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पात्रे, पार्षद राजू सोनी, अमितेश आर्य, अरविंद वैष्णव, संजय जायसवाल, जय प्रकाश मिश्रा, दिलीप सोनी, टिशन बांधड़े, विजय यादव, विजय बंजारे, रामकुमार जायसवाल, राजकुमार वाधवा, प्रीति महावीर सिंह, प्रमिला चौरसिया, अशलम खान, अस्मत एजाज खोखर, लक्ष्मी प्रसाद छेदईया, गीता मुकेश रोहरा, समीर आहिरे, राम किशोर देवांगन, सोम वर्मा, राजकुमारी बंजारा, एल्डरमैन दीनानाथ केशरवानी, लेखराम साहू, भूपेंद्र सिंह, सौरभ बाजपेयी, किशोरीलाल केशरवानी, शंकरलाल जायसवाल, दिनेश सोनी, यशवंत सिंह, आकाश सिंह परिहार, विपनेश सिंह, राणा प्रताप सिंह, मकबूल खान, प्रमोद पाठक, योगेश शर्मा, रवि शुक्ला, इंद्राज सिंह व पल्लव शुक्ला सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे। इस अवसर पर नगर निरीक्षक हरविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की शानदार व्यवस्था की गई थी।

Home / Mungeli / जगह-जगह हुआ दशहरा उत्सव का आयोजन, किया गया बुराई के प्रतीक रावण का दहन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो