scriptगोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर का निधन देश के लिए अपूर्णनीय क्षति- गिरीश | Goa's Chief Minister Parrikar dies due to inadequate damage to the cou | Patrika News
मुंगेली

गोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर का निधन देश के लिए अपूर्णनीय क्षति- गिरीश

भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

मुंगेलीMar 19, 2019 / 04:26 pm

Amil Shrivas

Mungeli

गोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर का निधन देश के लिए अपूर्णनीय क्षति- गिरीश

मुंगेली. पूर्व रक्षा मंत्री व गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन को देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में श्रद्धाजंलि दी।
स्व. पर्रिकर को राजनीति का संत बताते हुए प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला ने उनकी सादगी का उल्लेख कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शैलेश पाठक ने कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर ऐसे व्यक्ति थे, जो किसी भी जगह वीआईपी कल्चर का उपयोग नहीं करते थे। जिला भाजपा महामंत्री मोहन भोजवानी ने कहा कि स्व पर्रिकर ने देश के रक्षामंत्री रहते हुए भी कभी सुरक्षा आदि की परवाह नहीं की। अधिवक्ता अरुण साव ने कहा कि राजनीति के संत स्व. पर्रिकर ने अपने जीवन के आखरी क्षण तक देश की सेवा में लगे रहे। बीमार हालत में भी अस्पताल से कार्य करते रहे। इसके पश्चात स्व पर्रिकर को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी गई। इस अवसर पर द्वारिका जायसवाल, डॉ. सुरेश केशरवानी, सुनील पाठक, होरीलाल गोयल, रामकुमार जायसवाल, संजय वर्मा, आशीष मिश्रा, राजेन्द्र वैष्णव, राणाप्रताप सिंह, मोहन मल्लाह, यूसुफ उपलेटा, शैलेन्द्र तिवारी, कोटूमल दादवानी, दीनानाथ केशरवान, प्रवीण सोनी, सचिन मसीह, मनीष सोनी, झम्मन सप्रे व जितेंद्र दिवाकर सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Home / Mungeli / गोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर का निधन देश के लिए अपूर्णनीय क्षति- गिरीश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो