scriptरैली निकालकर मताधिकार का प्रयोग करने लोगों को किया प्रेरित | Use of voting franchise to motivate people | Patrika News
मुंगेली

रैली निकालकर मताधिकार का प्रयोग करने लोगों को किया प्रेरित

मतदाता जागरूकता अभियान

मुंगेलीNov 17, 2018 / 11:44 am

Amil Shrivas

Mungeli

रैली निकालकर मताधिकार का प्रयोग करने लोगों को किया प्रेरित

मुंगेली. स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी द्वारा लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व में मतदान रूपी आहुति देने के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान की शुरुआत संस्था के सभी सदस्यों ने हाथों में मतदाता जागरूकता की होर्डिंग लेकर महाराणा प्रताप चौक से प्रारंभ किया। यह जागरूकता रैली सिंधी कॉलोनी चौक, नदी चौक, गोलबाजार, पुराना बस स्टैंड, बड़ा बाजार बलानी चौक से होते हुए वापस महाराणा प्रताप चौक में सम्पन्न हुई।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पुराना बस स्टैंड में नये जुड़े मतदाता अभिषेक शर्मा, श्रेयांस बैद, राहुल मल्लाह, पवन निर्मलकर, अशवनी चौहान, निखिल बुनकर, विशाल सोनी, संदीप यादव, पिंटू यादव, हिमांशु शर्मा, राहुल सोनी, अतुल ताम्रकार, संदीप यादव, अलीम मिर्जा, गजेन्द्र साहू सहित 25 मतदाताओं को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही केक कटवाकर समृद्ध लोकतंत्र के निर्माण में सहयोग करने प्रेरित किया गया। संस्था के संयोजक रामपाल सिंह ने कहा कि मतदान जाति या धर्म के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। बल्कि पहले सभी का एजेंडा पढ़ कर देश के हित के लिए उपयोगी देखकर ही अपना मत का प्रयोग करना चाहिए। मतदान हमारा अधिकार है और मतदान करना हमारा कर्तव्य है। अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि हमारे देश में तीन राष्ट्रीय पर्व होते हैं एक स्वतंत्रता दिवस, दूसरा गणतंत्र दिवस और तीसरा मतदान दिवस। इस पर्व में हमें लोकतंत्र के तहत मिले मतदान करने के अधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। मतदाता जागरूकता अभियान के समापन में आभार व्यक्त करते हुए संस्था के सचिव विनोद यादव ने कहा कि वैसे तो हमे हमारी लोकतान्त्रिक प्रणाली के तहत अनेक अधिकार दिए हुए हैं, जिनमें से एक अधिकार मत(वोट) देने का भी है, और यह बाकी सभी अधिकारों से बड़ा है। इसलिए इस अधिकार का प्रयोग हम सबको जरूर करना चाहिए।
मतदाता जागरूकता अभियान में शंकर जायसवाल, आकाश परिहार, ब्रम्हदत त्रिपाठी, गोखलेश सिंह, अवधेश पाठक, देवेश शर्मा, रविराज सिंह, रामशरण यादव, धनराज परिहार, दिनेश गोयल, विकास जैन, सतपाल मक्कड़, गौरव जैन, राहुल कुर्रे, अनुराग सिंह, गिरीश सुथार, नीलेश केशरवानी, सुरज मंगलानी, रणवीर सिंह, राहुल साहू, कोमल चौबे, राहुल मल्लाह, श्रेयांस बैद, नागेश साहू, मुकेश पांडेय, दीपक जैन, नवीन केशरवानी सहित संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो